Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: पुलिस महानिदेशक ने वीसी से फील्ड के पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Aditi News Team

Thu, Apr 7, 2022
भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने 6 अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त जोनल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गृह विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के संबंध में फील्ड के अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रमुखता से माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही महिला सुरक्षा, अनसूचित जाति/जनजाति कल्याण, कानून-व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान, नारकोटिक्स, सायबर अपराध, पुलिस में तकनीकी का उपयोग, पुलिस कल्याण एवं प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर फील्ड के अधिकारियों से अपेक्षित कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये। साथ ही आगामी समय में आने वाले त्यौहार जैसे कि रामनवमी, हनुमान जयंती एवं ईद के अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरतने के लिए दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे, अन्य देशों के नागरिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं किरायेदारों का चरित्र सत्यापन कराने हेतु वर्तमान में संचालित विशेष अभियान का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के लिए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें