Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा स्पेशल डीजी श्रीमती राव को भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Fri, Apr 1, 2022
भोपाल। पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा द्वारा विशेष पुलिस महानिदेशक श्रीमती अरुणा मोहन राव को सेवा निवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।श्रीमती राव विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के रूप में 10 जुलाई 2020 से 21 दिसम्बर 2021 तक पदस्थ रही हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती अनुराधा शंकर ने कहा कि श्रीमती राव ने प्रशिक्षण शाखा का कोविड की चुनौतियों के बीच नेतृत्व कर पुलिस प्रशिक्षण को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। श्रीमती अरुणा मोहन राव ने भावुक होते हुए कहा कि पुलिस प्रशिक्षण शाखा और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की टीम ने पूरी लगन से कार्य करते हुए जो सहयोग प्रदान किया वो अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पुलिस में सेवा करते हुए मैने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त किया। अब विभाग को उसका प्रतिफल भी देना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार द्वारा बच्चों के लिए अखिल भारतीय सेवाओं की प्रतियोगिता हेतु कोचिंग सेंटर स्थापित किया जा रहा है जिसमें पुलिस परिवार के बच्चों को पूर्णत: निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर डीसीपी भोपाल श्री विनीत कपूर, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक श्री मलय जैन, सहायक महानिरीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती इरमीन शाह एवं प्रशिक्षण शाखा व संस्थानों के अधिकारी तथा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें