Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: होशंगाबाद,चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

Aditi News Team

Fri, Mar 25, 2022
होशंगाबाद। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 24 मार्च को सूचना प्राप्‍त हुई कि जिला होशंगाबाद के थाना इटारसी के अंतर्गत इटारसी-जबलपुर रेलवे लाइन पर गुर्रा के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। जिले की डायल-112/100 एफआरव्‍ही वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है एवं बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है, उसकी साँसे चल रही है। डायल-100 स्टाफ ने रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों की मदद से लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर घायल युवक को डायल-100 वाहन से डी.एस.पी.एम. हॉस्पिटल इटारसी उपचार हेतु भर्ती कराया।

Tags :

जरूरी खबरें