: गाडरवारा, मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षण
Mon, Jul 4, 2022
मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षणगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नपा परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कर्मचारियों से कहा कि मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने का कार्य अति महत्त्वपूर्ण है। मतदान दलों को सामग्री वितरित एवं मतदान उपरांत उनसे सामग्री जमा करने में सावधानी बरतें जिससे कि गलती की गुंजाइश न रहे। तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी ने कहा कि सभी कर्मचारी पूर्ण सक्रियता से कार्य करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता, संदीप स्थापक, राजेन्द्र गुप्ता ने मतदान सामग्री वितरण एवं जमा संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर बीआरसी डी के पटैल, सुरेंद्र पटैल सहित मतदान सामग्री वितरण एवं जमा दल के सदस्य मौजूद रहे।
: मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता वाले प्रतिभागियों को एसडीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र
Mon, Jul 4, 2022
मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता वाले प्रतिभागियों को एसडीएम ने दिए प्रशस्ति पत्रगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में एसडीएम एवं नपा निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता गतिविधियो में आप सभी ने बेहतर योगदान दिया है। सभी अपने आसपास के लोगो को मतदान का महत्त्व बताते हुए 6 जुलाई को अधिक से अधिक मतदान कराने में महती भूमिका का निर्वाहन करें। इस अक्सर पर प्राचार्य आरती पाठक, नपा सीएमओ जयश्री चौहान, बीआरसी गिरीश पटैल सहित कन्या नवीन स्कूल के शिक्षको एवं छात्राओं की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।
: तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Sun, Jul 3, 2022
तूमड़ा में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमड़ा में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला से शासकीय सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत हुई सहायक अध्यापक श्रीमति विमला भलावी एवं ग्राम सिरसिरी की प्राथमिक शाला के प्राथमिक शिक्षक भानु राजपूत का साईखेड़ा सीएम राईज विद्यालय में चयन उपरांत पदस्थापना होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र की पूजन अर्चना की गई तदोपरांत शिक्षको ने उपहार देकर विमला भलावी एवं भानु राजपूत का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य कैलाश पटैल, रेवती रमन पटैल, अनिल शर्मा, पोहुप सिंह पटैल,हल्केवीर पटैल, मनीष पटैल, ओमपाल सिंह, संजेश पूरी,देवेंद्र सैदाम आराधना श्रीवास्तव, ज्योति राजपूत, कविता राजपूत, सोनम पटैल , विनीता खेमरिया , वर्षा गुमास्ता, अर्चना श्रीवास्तव , सुमेश्वरी डोंगरे, विनीता शर्मा,,सुधा शर्मा सुमन सोनी,श्वेता सोनी, गौरी डेहरिया, किरण धुर्वे आदि उपस्थित रहे।