: मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता वाले प्रतिभागियों को एसडीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र
Aditi News Team
Mon, Jul 4, 2022
मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता वाले प्रतिभागियों को एसडीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र
गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में एसडीएम एवं नपा निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सहभागिता करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता गतिविधियो में आप सभी ने बेहतर योगदान दिया है। सभी अपने आसपास के लोगो को मतदान का महत्त्व बताते हुए 6 जुलाई को अधिक से अधिक मतदान कराने में महती भूमिका का निर्वाहन करें। इस अक्सर पर प्राचार्य आरती पाठक, नपा सीएमओ जयश्री चौहान, बीआरसी गिरीश पटैल सहित कन्या नवीन स्कूल के शिक्षको एवं छात्राओं की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।
Tags :