Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: गाडरवारा, मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षण 

Aditi News Team

Mon, Jul 4, 2022
मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले दलों को दिया प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नपा परिषद गाडरवारा के पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कर्मचारियों से कहा कि मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने का कार्य अति महत्त्वपूर्ण है। मतदान दलों को सामग्री वितरित एवं मतदान उपरांत उनसे सामग्री जमा करने में सावधानी बरतें जिससे कि गलती की गुंजाइश न रहे। तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजेश मरावी ने कहा कि सभी कर्मचारी पूर्ण सक्रियता से कार्य करें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा, एन पी साहू, राजेश गुप्ता, संदीप स्थापक, राजेन्द्र गुप्ता ने मतदान सामग्री वितरण एवं जमा संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। इस अवसर पर बीआरसी डी के पटैल, सुरेंद्र पटैल सहित मतदान सामग्री वितरण एवं जमा दल के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें