: गाडरवारा,शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधे
Thu, Jul 21, 2022
शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधेगाडरवारा / माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार कन्या नवीन शाला गाडरवारा में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ ० श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में वन विभाग के सहयोग से शाला परिसर में तरह तरह के पौधों का रोपण किया गया । समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया । इस अवसर पर उपस्थित जनों ने परिसर में पौधों का रोपण किया एवं लगभग 20 फलदार , छायादार वृक्षों के पौधे हेतु छात्रों को प्रदान किए गए । वही वृक्षारोपण के अभियान को सफल बनाने में शासकीय पी ० जी ० कॉलेज गाडरवारा के प्राचार्य डॉ ० श्री ए ० के ० जैन का जन्मदिवस होने पर उनके द्वारा पौधारोपण कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा वन विभाग के कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों को वायुदूत ( अंकुर ) एप की जानकारी दी गई । इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमति आरती पाठक एवं उनका समस्त स्टॉफ एवं विद्यालय से समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम , श्री अखलेश सोनी उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, पलेरा के स्कूल में हुआ पौधारोपण
Thu, Jul 21, 2022
पलेरा के स्कूल में हुआ पौधारोपणगाडरवारा। गत दिवस अंकुर अभियान के तहत चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षको ने पौधारोपण कर पौधे लगाए एवं छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया। इस अवसर पर शाला के प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा , प्रमिला श्रीवास्तव एवं वर्षा राय आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया
Thu, Jul 21, 2022
हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बतायागाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के निर्देशानुसार चीचली ब्लॉक की शासकीय कन्या माध्यमिक शाला चीचली में हर घर तिरंगा अभियान से छात्र छात्राओं को शिक्षको ने अवगत कराया। संस्था के प्रधानपाठक संतोष कौरव ने छात्राओं को बताया कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक सभी के घरों पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा ध्वज संहिता का पालन करते हुए फहराना है। इस अवसर पर शाला स्टाफ से रामकुमार कौरव, राधारमण राय सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।