Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: गाडरवारा,शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधे 

Aditi News Team

Thu, Jul 21, 2022
शाला परिसर को हरा भरा बनाने हेतु लगाये गये पौधे गाडरवारा / माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार कन्या नवीन शाला गाडरवारा में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ ० श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में वन विभाग के सहयोग से शाला परिसर में तरह तरह के पौधों का रोपण किया गया । समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके वृक्ष बनने तक उसकी सुरक्षा करने का संदेश दिया । इस अवसर पर उपस्थित जनों ने परिसर में पौधों का रोपण किया एवं लगभग 20 फलदार , छायादार वृक्षों के पौधे हेतु छात्रों को प्रदान किए गए । वही वृक्षारोपण के अभियान को सफल बनाने में शासकीय पी ० जी ० कॉलेज गाडरवारा के प्राचार्य डॉ ० श्री ए ० के ० जैन का जन्मदिवस होने पर उनके द्वारा पौधारोपण कर जन्मोत्सव मनाया गया तथा वन विभाग के कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों को वायुदूत ( अंकुर ) एप की जानकारी दी गई । इस अवसर पर शाला प्राचार्या श्रीमति आरती पाठक एवं उनका समस्त स्टॉफ एवं विद्यालय से समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थीगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम , श्री अखलेश सोनी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें