: गाडरवारा,शाला में लगाये पौधे
Thu, Jul 14, 2022
शाला में लगाये पौधेगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कोठिया के शाला परिसर मे वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ । कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक , शाला में पदस्थ शिक्षक लेख राम गौतम प्रधान पाठक एवं दौलत सिंह पटेल वरिष्ठ सहायक शिक्षक के नेतृत्व में कुल 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।
: गाडरवारा,जनशिक्षा केंद्र की बैठक आयोजित
Thu, Jul 14, 2022
जनशिक्षा केंद्र की बैठक आयोजितगाडरवारा। विगत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ प्राथमिक, माध्यमिक तथा एकीकृत माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने नवीन सत्र से संबंधित निर्देशों के तहत शाला भवन की साफ सफाई, पी एम पोषण आहार का संचालन, पुस्तकों का वितरण, समय विभाग चक्र अनुसार शिक्षण कार्य, शुद्ध पेयजल संबंधित बातों पर जोर दिया। उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा एफ़ एल एन आधारित शिक्षण कार्य, तिथि भोज, वृहद वृक्षारोपण, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, मैपिंग कार्य, प्रवेश प्रक्रिया शालेय पाठ्यक्रम, दैनिक दैनंदिनी संधारण संबंधित चर्चा की। उनके द्वारा सत्र 2020-21 एवम 2021-22 के डाइस सत्यापन प्रपत्र पर चर्चा की गई। इस बैठक में जन शिक्षा केंद्र चीचली के सभी प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।
: गाडरवारा, गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षक का किया सम्मान
Thu, Jul 14, 2022
गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षक का किया सम्मान
गाडरवारा_ नगर साईखेडा मे गुरूपूर्णिमा पर रिटायर शिक्षक बद्री प्रसाद रुसिया का उनके शिष्यो द्वारा शाल और श्री फल से सम्मानित कर आशीर्वाद लिया रुसिया जी ने 1982 _83 मे इन लोगो को मिडिल स्कूल मे शिक्षा दी थी गुरु शिष्य की परंपरा निभाते हुये नीरज श्रीवास्तव ,सुरेन्द्र पटैल ,तैयूव अली,ओमप्रकाश पटैल ,मुकेश साहू ,प्रकाश रूसिया ने सम्मानित किया वर्तमान मे रूसिया जी 85 वर्ष के है |