Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

: गाडरवारा,जनशिक्षा केंद्र की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Jul 14, 2022
जनशिक्षा केंद्र की बैठक आयोजित गाडरवारा। विगत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ प्राथमिक, माध्यमिक तथा एकीकृत माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने नवीन सत्र से संबंधित निर्देशों के तहत शाला भवन की साफ सफाई, पी एम पोषण आहार का संचालन, पुस्तकों का वितरण, समय विभाग चक्र अनुसार शिक्षण कार्य, शुद्ध पेयजल संबंधित बातों पर जोर दिया। उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा एफ़ एल एन आधारित शिक्षण कार्य, तिथि भोज, वृहद वृक्षारोपण, डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, मैपिंग कार्य, प्रवेश प्रक्रिया शालेय पाठ्यक्रम, दैनिक दैनंदिनी संधारण संबंधित चर्चा की। उनके द्वारा सत्र 2020-21 एवम 2021-22 के डाइस सत्यापन प्रपत्र पर चर्चा की गई। इस बैठक में जन शिक्षा केंद्र चीचली के सभी प्रधानपाठकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

Tags :

जरूरी खबरें