: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Fri, Jul 22, 2022
बिजली महोत्सव का आयोजन गाडरवारा में 29 जुलाई को व नरसिंहपुर में 30 जुलाई को
नरसिंहपुर।
भारत सरकार के
विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत
"उज्जवल भारत- उज्जवल भविष्य ऊर्जा- 2047"
का आयोजन
"बिजली महोत्सव"
के रूप में किया जा रहा है। जिले में बिजली महोत्सव का आयोजन शुक्रवार 29 जुलाई को गाडरवारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय एनटीपीसी सभागार में और 30 जुलाई को नरसिंहपुर में पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जायेगा। बिजली महोत्सव के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवं लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह होंगे। बिजली महोत्सव के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक श्री जालम सिंह पटैल, श्री एनपी प्रजापति, श्री संजय शर्मा एवं श्रीमती सुनीता पटैल होंगी। बिजली महोत्सव का आयोजन कलेक्टर श्री रोहित सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और ऊर्जा से जुड़े संस्थान एनटीपीसी, एमपीएसईबी एवं एमपीयूव्हीएनएल के तत्वावधान में होगा।
बिजली महोत्सव के दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में किये गये कार्यों, उपलब्धियों, योजनाओं आदि को पोस्टर, बैनर, लघु फिल्म, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा।
तेंदूखेड़ा में निकली हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता रैली
नरसिंहपुर।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा अभियान" आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।
इसी क्रम में लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तेंदूखेड़ा में शासकीय महाविद्यालय एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई।
केन्द्रीय जेल में 172 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
आयुष विभाग के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नरसिंहपुर।
केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में आयुष विभाग द्वारा जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जेल में निरूद्ध 172 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया। शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. पांडे, डॉ. योगेश, डॉ. सुभाष, डॉ. संगीता, डॉ. नामिता और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। साथ ही नि:शुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।
शिविर में बंदियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने की समझाइश दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताये गये। जेल परिसर में औषधीय पौधों आंवला, सहजन, लेमनग्रास, पलाश, अमलताश आदि का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह, जेल उप अधीक्षक सुभाष सागर मौजूद थे।
: इंदौर में पुलिस कर्मियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन
Fri, Jul 22, 2022
इन्दौर। पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने एवं उनके स्वास्थ्य व फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, समय-समय पर उनका स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कराने के निर्देश पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने सभी पुलिस इकाइयों को दिए हैं। इन निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में 21 जुलाई से चरक हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा जिसमें 50-50 की संख्या में इंदौर नगरीय क्षेत्र के 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।इस शिविर में चरक हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा इंदौर पुलिस के 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की शारीरिक समस्याओं के उपचार हेतु विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही हैं। इसमें विशेष रूप से सभी पुलिस कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, एस.जी.पी.टी (लिवर फंक्शन टेस्ट), सीरम क्रिएटिनिन (किंडनी फंक्शन टेस्ट) तथा लिपिड प्रोफाइल आदि टेस्ट किए जाएंगे।डॉक्टर्स एवं टीम द्वारा सभी की जांच के आधार पर उपचार एवं उचित समझाइश भी दी जायेंगी तथा साथ ही आगे जीवन को स्वस्थ रखने तथा अपने आप को पुलिस कार्य के लिए किस प्रकार फिट रखे, इसके संबंध में ध्यान रखने वाली बातों के साथ ही आवश्यक जानकारी भी प्रदाय की जा रही है।
: नरसिंहपुर,अतिथि शिक्षक संघ ने अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के सम्बंध में जिला कलेक्टर व डीईयो नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा गया
Fri, Jul 22, 2022
नरसिंहपुर। विगत दिवस अतिथि शिक्षक संघ के जिला एसके सोनी के नेतृत्व में डीपीआई के 13 जुलाई के आदेश क्रमांक 320 के अनुसार जिले के विद्यालयों में गत वर्ष कार्यरत रहे अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के सम्बंध में जिला कलेक्टर व डीईयो नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा गयासन्दर्भ विशेष का उल्लेख कर ज्ञापन में बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के दिनाँक 11/10/2018 को दिए गए निर्णय की कंडिका 27(3) के अनुसार विद्यालय में उपलब्ध पैनल से गत वर्ष कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाना है। यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के अनेक संकुल प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों द्वारा पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षकों को आदेश के अनुसार आमंत्रित कर लिया गया है वही अनेकों संकुल प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों द्वारा अतिथि शिक्षकों को बुलाया नहीं जा रहा।वे जिला शिक्षा प्रशासन की ओर से किसी मौखिक आदेश का हवाला दे रहे हैं।कहीं-कहीं आदेशों के अनुरूप पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षक आवश्यकता होने पर भी आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।पोर्टल पर पद प्रदर्शित ना होना अथवा पोर्टल पर ज्वाइनिंग ना होना अथवा उच्च कार्यालय का उचित मार्ग दर्शन ना होना बताया जा रहा है।पोस्ट कोरोना सिचवेशन में स्कूल अतिथि शिक्षकों के सभी प्रकार से हालात बदतर बने हुये है ।ऐसे में डीपीई के आदेश अनुसार एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के अतिथि शिक्षक रखने संबंधी आदेशों की रोशनी में व समय सीमा में तत्काल इस सेवा में आमंत्रित करना चाहिए ऐसा ज्ञापन निवेदन किया गया।ताकि उन्हें कुछ राहत मिले और मानसिक उत्पीड़न इत्यादि से मुक्ति मिल सके। जिला कलेक्ट्रेट में तहसीलदार श्री महेंद्र जी के हाथों में ज्ञापन सौंपा गया वही डी ई ओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी गई यहां उन्हें आश्वस्त किया गया कि आपकी समस्याओं को डीपीआई भोपाल की ओर अग्रसर कर रखा जाएगा।ज्ञापन में पीड़ित अतिथि शिक्षकों के आवेदन भी शामिल किए गए ।ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र नेमादीपक दुबे,अरविंद धाकड़ ,बीरबल पटेल अखलेश नामदेव, दीपक दुबे (संस्कृत) ,नीलेश लोधी ,केवल लोधी,विपिन अग्रवाल ,साधना कुशवाहा नाजिमा खान ,गेंदालाल कुशवाहा,दीपक उपाध्याय, नवीन लखेरा, गायत्री प्रजापति कमलेश नामदेव ,रोहन पटेल,राजेश पटेल इत्यादि अतिथि शिक्षक व परिजन शामिल रहे