: साईंखेड़ा में उपसरपंच निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण आयोजित
Sun, Jul 24, 2022
साईंखेड़ा में उपसरपंच निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण आयोजितसाईंखेड़ा। गत दिवस जनपद पंचायत साईंखेड़ा की ग्राम पंचायतों में आगामी 25 जुलाई को होने वाले उपसरपंच निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण साईंखेड़ा के जनपद सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जनपद साईंखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों एवं संपूर्ण प्रक्रिया से परिचित कराया। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर एस के मिश्रा एवम योगेंद्र झारिया द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पीपीटी के माध्यम से उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने निर्वाचन की सूचना, नामनिर्देशन प्रारूप, मतपत्र, अंधे शिथिलांग निरक्षर साथी का घोषणा पत्र एवं उनसे सम्बंधित सूची, निर्वाचित होने की घोषणा, निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र एवं निर्वाचन का प्रकाशन संबंधित प्रारूप के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । उन्होंने उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित बारीकियों विधिमान्य, अविधिमान्य नामनिर्देशन एवम मतपत्रों, प्रतिक्षेपित मतपत्रों एवं निर्वाचन में प्राप्त होने वाली सामग्री के विषय में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया । अंत मे उपसरपंच निर्वाचन से संबंधित प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया। अंत में जनपद कार्यालय से कमलेश चौकसे एवं जनशिक्षक प्रशांत राय द्वारा उप सरपंच निर्वाचन से जुड़ी सामग्री पीठासीन अधिकारियों को वितरित की गई । उक्त प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा सृष्टि देशमुख गौड़ा के मार्गदर्शन एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी जनपद पंचायत साईंखेड़ा आकाश दहाड़े के निर्देशन पर संपन्न हुआ।
: मंडला। माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के सदस्यों ने किया रक्तदान
Sat, Jul 23, 2022
मंडला ।माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन जिला मंडला मध्य प्रदेश के तत्वाधान में जिले में हो रक्त की कमी की पूर्ति हेतु आमजन को रक्तदान करने एवं रक्तदान के प्रति जागरुकता व रक्तदान के लिए फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संस्था लगभग 8/ वर्षौं से कार्य कर रही है इस सप्ताह में संगठन के माध्यम से छह यूनिट ब्लड मरीज को उपलब्ध कराया गया है । जिसमें एक मरीज जबलपुर के रहने वाले हैं दिलीप विश्वकर्मा इनको मंडला में दो यूनिट एबी पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया गया, एवं सुवेश ठाकुर पदमी ने शालिनी पटेल को ब्लड डोनेट किया, वही 2 यूनिट चंद्रकांत पटेल को छोटी खैरी के डोनर शरद सिंगौर ने ब्लड डोनेट किया शरद सिंगौर ने पहली बार ब्लड डोनेट किया वही ओ पॉजिटिव सुमित त्रिवेदी राजीव कॉलोनी ने पेशेंट दिनेश पड़वार महेंदवानी कनेरी को अपना ब्लड डोनेट किया गौ पुत्र दिलीप चंद्रोल ने सभी आम जनों से निवेदन किया है कि ब्लड डोनेट करने के बाद अच्छा लगता है आप भी ब्लड डोनेट करें रक्तदान का और कोई विकल्प नहीं है।डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान करने से शरीर की बहुत सी बीमारियां खुद ही खत्म हो जाती हैं संगठन इसी तरह नये डोनरो को तैयार करता है एवं लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करता है रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है तो हम भी पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं इस हफ्ते रक्तदान में सहयोगी रहे पंकज मलिक ,पंकज ठाकुर, राहुल जैन,हरिशंकर नामदेव, नितेश पटेल, अखिलेश पटेल।
: मंडला,पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपण
Sat, Jul 23, 2022
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया पौधारोपणमंडला।म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आरएस शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार पंच-ज अभियान के तहत 23 जुलाई 2022 को जिला न्यायाधीश, सचिव श्री डीआर कुमरे के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर मण्डला में वृक्षारोपण किया गया। श्री डी.आर. कुमरे के द्वारा पेड़ का महत्व बताते हुए बताया गया कि वृक्ष लगाना ही हमारी जवाबदारी नहीं है अपितु उनका संरक्षण करना भी आवश्यक है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है कोरोना महामारी के समय में ऑक्सीजन की आवश्यकता को भी हमने जाना है एवं कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऑक्सीजन की पूर्ति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। पेड़ ना केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ों से हमें गर्मी के दिनों में छाया भी मिलती है अगर पेड़ नही होंगे तो हमारा जीवन संकट में आ जायेगा। मनुष्य अपने सुख सुविधा के लिए पेड़ों को अपना शत्रू बना बैठा है। निरंतर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को बहुत अधिक हानि हो रही है। पृथ्वी का तापमान बहुत अधिक लगातार बढ़ रहा है इसका प्रभाव यह हो रहा कि पहाड़ों का बर्फ पिघल रहा है जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। वृक्षारोपण न केवल शासन का कर्तव्य है बल्कि हमारा भी दायित्व है प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वृक्षों को ना काटे और दुसरों को भी काटने से रोकना चाहिए। अधिकाधिक वृक्षारोपण करें, ताकि वनों से हमें पर्यटन की सुविधा, पशु पक्षी का दर्शन, प्राकृतिक संतुलन, वनस्पति आदि का लाभ मिलते रहें। वृक्षारोपण के अवसर पर विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने एक प्रसिद्ध कहावत के माध्यम से वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि कल्पना किजिए कि अगर पेड़ वाईफाई सिग्नल देते तो हम लोग कितने सारे पेड़ लगाते और शायद हम अपनी पृथ्वी को बचा पाते। बहुत दुख कि बात है कि यह केवज ऑक्सीजन का सृजन करते हैं कितना दुखद है कि हम पौद्योगिकी में इतने आदि हो गये कि हम अपने पर्यावरण को होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करने लगे हैं। हम वास्तव में अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी और विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला का स्टॉप और पीएलवी श्री आशीष चौधरी उपस्थित रहे।