Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

: नरसिंहपुर,अतिथि शिक्षक संघ ने अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के सम्बंध में जिला कलेक्टर व डीईयो नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा गया

Aditi News Team

Fri, Jul 22, 2022
नरसिंहपुर। विगत दिवस अतिथि शिक्षक संघ के जिला एसके सोनी के नेतृत्व में डीपीआई के 13 जुलाई के आदेश क्रमांक 320 के अनुसार जिले के विद्यालयों में गत वर्ष कार्यरत रहे अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के सम्बंध में जिला कलेक्टर व डीईयो नरसिंहपुर को ज्ञापन सौंपा गया सन्दर्भ विशेष का उल्लेख कर ज्ञापन में बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के दिनाँक 11/10/2018 को दिए गए निर्णय की कंडिका 27(3) के अनुसार विद्यालय में उपलब्ध पैनल से गत वर्ष कार्यरत अतिथि शिक्षक को ही प्राथमिकता के आधार पर रखा जाना है। यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के अनेक संकुल प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों द्वारा पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षकों को आदेश के अनुसार आमंत्रित कर लिया गया है वही अनेकों संकुल प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों द्वारा अतिथि शिक्षकों को बुलाया नहीं जा रहा।वे जिला शिक्षा प्रशासन की ओर से किसी मौखिक आदेश का हवाला दे रहे हैं।कहीं-कहीं आदेशों के अनुरूप पूर्व कार्यरत अतिथि शिक्षक आवश्यकता होने पर भी आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।पोर्टल पर पद प्रदर्शित ना होना अथवा पोर्टल पर ज्वाइनिंग ना होना अथवा उच्च कार्यालय का उचित मार्ग दर्शन ना होना बताया जा रहा है।पोस्ट कोरोना सिचवेशन में स्कूल अतिथि शिक्षकों के सभी प्रकार से हालात बदतर बने हुये है ।ऐसे में डीपीई के आदेश अनुसार एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के अतिथि शिक्षक रखने संबंधी आदेशों की रोशनी में व समय सीमा में तत्काल इस सेवा में आमंत्रित करना चाहिए ऐसा ज्ञापन निवेदन किया गया।ताकि उन्हें कुछ राहत मिले और मानसिक उत्पीड़न इत्यादि से मुक्ति मिल सके। जिला कलेक्ट्रेट में तहसीलदार श्री महेंद्र जी के हाथों में ज्ञापन सौंपा गया वही डी ई ओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी गई यहां उन्हें आश्वस्त किया गया कि आपकी समस्याओं को डीपीआई भोपाल की ओर अग्रसर कर रखा जाएगा।ज्ञापन में पीड़ित अतिथि शिक्षकों के आवेदन भी शामिल किए गए । ज्ञापन सौंपते समय जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र नेमादीपक दुबे,अरविंद धाकड़ ,बीरबल पटेल अखलेश नामदेव, दीपक दुबे (संस्कृत) ,नीलेश लोधी ,केवल लोधी,विपिन अग्रवाल ,साधना कुशवाहा नाजिमा खान ,गेंदालाल कुशवाहा,दीपक उपाध्याय, नवीन लखेरा, गायत्री प्रजापति कमलेश नामदेव ,रोहन पटेल,राजेश पटेल इत्यादि अतिथि शिक्षक व परिजन शामिल रहे    

Tags :

जरूरी खबरें