: प्राचार्य जयमोहन शर्मा के पदभार ग्रहण पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित
Aditi News Team
Sat, Sep 30, 2023
प्राचार्य जयमोहन शर्मा के पदभार ग्रहण पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम कौंडिया के शासकीय कन्या हाईस्कूल कौंडिया में उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत व्याख्याता से प्राचार्य बने जयमोहन शर्मा ने अनेक शिक्षको की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा एवं उनके साथ आये शिक्षक साथियों का स्वागत कन्या शाला के शिक्षको कमल बचकैयाँ,अभय ओझा, हरदयाल जाटव, रमाकांत दुबे, प्रमोद शर्मा, शशि श्रीवास्तव, मंजू प्रजापति, क्रांति चौधरी, रश्मि सोनी ,राजेश कोरी, कृष्णकांत मेहरा ने माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि कौंडिया मेरे लिए नया नही है। हम सभी मिलकर विद्यालय के विकास में निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में श्री शर्मा के साथ प्राचार्य अनूप शर्मा, एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, संजय सोनी, सतीश नाईक, प्रसन्न खत्री, रजनीश गुप्ता, गजेंद्र बोहरे, विनय शंकर शर्मा,मलखान मेहरा, राजेश दुबे, के के राजौरिया, सोमनाथ बसेडिया, मनमोहन शर्मा, के के दुबे , इंद्रजीत ताराम, अर्पणा ब्राउन, ज्योति शर्मा , मधुसूदन पटैल, आलोक सोनी, रोहित वाल्मीक,अक्षय शर्मा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags :