Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

अवैध रेत भंडारण पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,15 ट्रॉली रेत जप्त : नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

Aditi News Team

Tue, Jun 30, 2026

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध रेत भंडारण पर संयुक्त टीम की कार्रवाई

15 ट्रॉली रेत जप्त

जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के पालन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार 30 जून को राजस्व, खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम कल्हेड़ी के शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडारित 15 ट्रॉली अर्थात 45 घनमीटर खनिज रेत जप्त की गई। जप्त रेत को मौके पर ही ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में दिया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

जरूरी खबरें