कर्नल नीतेश भारती शुक्ला का हुआ भव्य सम्मान : वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह
Aditi News Team
Sun, Sep 27, 2026
शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला का हुआ भव्य सम्मान
वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

गाडरवारा के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार को शौर्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शौर्य चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल श्री नीतेश भारती शुक्ला का सम्मान किया गया। वीरता, अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को समर्पित इस समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला के सैन्य जीवन, राष्ट्रसेवा एवं उनके अदम्य साहस का उल्लेख करते हुए उपस्थितजनों ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह ने श्री शुक्ला के साहस और कर्तव्यनिष्ठा को देश के युवाओं के लिये प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा आज हम उस साहस को नमन करने आये है जिस के वजह से हम अपने घरो में चेन से बैठे है। आज का यह अबसर उस वीरता के नाम है जिसे राष्ट्र ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है।

मध्यप्रदेश प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य ने बिशिष्ट अतिथि के नाते कहा की जिसने आतंक के सामने अपने जान की परवाह नहीं की आज की शाम हम उसका सम्मान कर रहे है उस वीरता को नमन है यह मंच शौर्य को प्रणाम करने का मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों की जीवनगाथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका के अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा ने कहा की भारतीय सेना के वीर जवानों और अधिकारियों का शौर्य पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
मध्यप्रदेश राज्य महिला एवं बाल आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक जी तथा संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महंत बालकदास जी महाराज मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारों और तालियों के साथ वीर सपूत के प्रति अपना सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भारती शुक्ला के जीवन पर बसंत जोशी द्वारा प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम का संचालन अंकित रघुवंशी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में शैलेन्द्र जैन द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
शौर्य सम्मान समारोह समिति, गाडरवारा द्वारा आयोजित यह समारोह वीरता, राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की भावना को समर्पित रहा।उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम लम्बे समय तक चलने के बाद भी कोई भी सभागार से वापिस नहीं हुआ और अंत तक उपस्थित रहे लोगों में उत्साह और उमंग सैन्य अधिकारी की शान में बना रहा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
कर्नल नीतेश भारती शुक्ला