Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

ध्वनि प्रदूषण पर नरसिंहपुर पुलिस सख्त : तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

Aditi News Team

Sun, Sep 27, 2026

ध्वनि प्रदूषण पर नरसिंहपुर पुलिस सख्त,तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण एवं निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा डीजे संचालकों को निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का पालन करने के संबंध में लगातार समझाइश दी जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें डीजे का उपयोग तेज आवाज में किया जाना पाया गया।

पुलिस द्वारा डीजे संचालक प्रहलाद चौधरी, निवासी आजाद वार्ड, नरसिंहपुर के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए ₹5,000 का चालान किया गया।

पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि ध्वनि प्रदूषण से आमजन, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इसलिए डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य है।

नरसिंहपुर पुलिस की अपील :

सभी डीजे संचालक एवं आयोजक निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय-सीमा का पालन करें तथा अनावश्यक तेज आवाज में डीजे का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध चालान सहित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश — नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें