Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

जिला अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए गेट पास व्यवस्था लागू : सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

Aditi News Team

Tue, Jun 30, 2026

रिपोर्टर संदीप राजपूत

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए गेट पास व्यवस्था लागू,

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

नरसिंहपुर। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी एवं डॉ. राहुल नेमा ने जिले के आम नागरिकों से अस्पताल प्रबंधन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए गेट पास व्यवस्था लागू की गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों से मिलने का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के अलावा किसी भी व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे अस्पताल के नियमों का पालन करें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में अस्पताल प्रशासन का सहयोग करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी एवं डॉ. राहुल नेमा

जरूरी खबरें