Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

6 लूट/झपटमारी एवं 1 मोटर सायकिल चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार : छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

Aditi News Team

Tue, Jun 30, 2026

क्राइम ब्रांच एवं थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

6 लूट/झपटमारी एवं 1 मोटर सायकिल चोरी करने वाले दो विधि विवादित बालक सहित 04 गिरफ्तार

चुराई हुई मोटर सायकिल से घूम-घूम कर छीने थे महिलाओं के कान के झुमके

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी-

1.- थाना अधारताल का अपराध क्रमांक- 652/26 धारा 309(4) बी एन एस

2.- थाना बरगी अप क्र. 349/26 धारा 309(4) बी एन एस

3.- थाना तिलवारा अप क्र. 251/26 धारा 309(4) बी एन एस

4.- थाना माढोताल अप क्र. 566/26 धारा 304(2) बी एन एस

5.- थाना पनागर अप क्र.646 /26 धारा 304(2) बी एन एस

6.- थाना पनागर अप क्र. 673/26 धारा 304(2) बी एन एस

7.- थाना ओमती अप क्र. 321/26 धारा 303(2) बी एन एस

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1.- हिमांशू केवट पिता धंतू केवट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भूलन चौकी यादव कालोनी थाना लार्डगंज

2.- संतोष कोरी पिता मनोज कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर थाना पनागर

3.- 17 वर्षिय विधि विवादित बालक

4.- 17 वर्षिय विधि विवादित बालक

घटना क्रमांक 1 - थाना ओमती में दिनॉक 29-5-26 को जावेन्द्र ंिसह उम्र 25 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि समदडिया मॉल के गणेश फैंसी नाम से ऑप्टिकल शॉप चलाता है। दिनॉक 27-5-26 को दोपहर में अपनी मोटर सायकिल न्यू आर वन-5 को समदडिया मॉल की बेसमेंट स्थित पार्किंग मे खडा कर दुकान चला गया था रात को दुकान बंद कर मोटर सायकिल लेने पहुंचा तो देखा कि मोटर सायकिल गायब थी। कोई अज्ञात मोटर सायकिल न्यू आर वन-5 चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 2 - थाना तिलवारा में आज दिनंाक 28-6-26 की शाम अजय झारिया उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा बरेला ने लिखित शिकायत की थी कि दिनंाक 26-6-26 को पत्नी चंद्रवती के साथ मोटर सायकल से अपने गांव पुरवा बरेला से ग्राम छेड़ी बरोदा भेड़ाघाट जाते समय दोपहर लगभग 12-30 बजे जैसे ही नेशनल हाईवे में एमपी 20 होटल के सामने पहुॅचे तभी पीछे से नीले रंग की मोटर सायकल जिसमें 3 लड़के बैठे थे आये और पीछे बैठे लड़के ने उसकी पत्नी के दाहिने कान में पहना हुआ सोने का झुमका खींचकर भाग गये पत्नी के कान में चोट आयी। शादी में भेड़ाघाट चला गया था।लिखित शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 3 - थाना माढ़ोताल में दिनांक 25/6/26 की रात श्रीमति सविता चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मड़ई व्हीकल रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24.06.26 को पति गणेश चौधरी के साथ मोटर साईकिल मे बिहरिया से कंटगी बायपास होते हुये हाईवे से खजरी बायपास की तरफ जा रही थी शाम 05.30 बजे तीन अज्ञात लडके पीछे से मोटर साईकिल से आये और बीच मे बैठे लडके ने उसके दाहिने कान का सोने का झुमका छपटकर खीच लिया जिससे उसका कान फट गया। रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 4 - थाना बरगी में दिनांक 26/6/26 को बृजेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी परसवाडा कॉलोनी धनवंतरी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पत्नी दुर्गा साहू, व बच्चो को मोटर सायकिल मे बैठाकर ग्राम देवद्वार सालीवाडा जाते समय दोपहर लगभग 12.15 बजे जैसे ही निगरी के आगे खमरिया के पास एनएच 34 रोड पर पहुंचा, तभी बिना नंबर की मोटर साईकल मे 03 लडके आये एवं पत्नी के बाये कान मे पहनी सोने की झुमकी छीन लिये पीछा करने पर चाकू दिखाकर धमकाये । झुमकी छीनने से पत्नी के बाये कान में चोट आई है। रिपोर्ट पर धारा 309(4) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 5 - थाना पनागर में दिनंाक 21-6-26 को श्रीमति रेखा बेन उम्र 40 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20-6-26 को दामाद गनेश बेन एवं बहन दुर्गा बेन के साथ मौटर सायकल से कटाव शादी समारोह में शामिल होने जाते समय ग्राम उमरिया चौबे के आगे गोदाम के पास पहुचे तभी 2 अज्ञात व्यक्ति बिना नम्बर की स्कूटी से आये और हम लोग से रास्ता पूछे तथा स्कूटी में पीछे बैठे व्यक्ति ने झपटा मारते हुये वायें कान की सोने की झुमकी छीनकर भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 6 - थाना पनागर में दिनांक 27.06.2026 को श्रीमति ममता बर्मन उम्र 63 साल निवासी पानी की टंकी सुहागी थाना अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने पुत्र अभिषेक बर्मन की एक्सेस में पीछे बैठकर सुहागी से प्रेम सिटी कालोनी पनागर जाते समय शाम 6.45 बजे प्रेम सिटी कालोनी गेट के सामने मेन रोड़ पनागर में पीछे से एक रेसर मोटर सायकिल में 2 अज्ञात लडके आये एवं चलती गाड़ी में उसके बायें कान की सोनी की झुमकी झपटकर पनागर की ओर भाग गये जिससे उसे कान में चोट आयी है। रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना क्रमांक 7 - थाना अधारताल में दिनंाक 24-6-26 की रात श्रीमति आरती रजक उम्र 28 वर्ष निवासी संजय नगर गणेश चौक अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनंाक 24-6-26 को पति शैलेन्द्र के साथ मोटर सायकल में गौरा हरदुआ बरसी कार्यक्रम में गयी थी जहां से वापस आ रहे थे जैसे ही शाम लगभग 7-30 बजे महाराजपुर कमानिया गेट के पास पहुॅचे तभी मोटर सायकल से अज्ञात 02 लड़के आये और उसकी मोटर सायकल के बाजू में आकर बलपूर्वक उसके कान से उसकी सोने की झुमकी छीनकर भाग गये, झुमकी छीनने से उसका दाहिना कान फट गया है। एक सोने की झुमकी कीमती लगभग 35 हजार रूपये होगी। रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचनना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा महिलाओं की झुमकी छीनने की हो रही घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, एव उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाने की टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टीब्ही कैमरे चैक किये गये, तथा पूर्व में लूट करने वाले आरोपियों से तस्दीक कर पूछताछ की गई। मिले सीसीटीव्ही फुटेजो में चिन्हित लडकों की पतासाजी हेतु शहर के सभी थानो को सूचित किया गया एवं मुखबिरों को लगाया गया।

दिनाँक 28/06/2026 को क्राइम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम को तलाश पतासाजी के दौरान आनंद नगर में एक नीले रंग की आर-01-05 मोटर साईकिल पर 02 लड़के सवार दिखे जिन्हे तत्त्काल घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम हिमांशू केवट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भूलन चौकी यादव कालोनी थाना लार्डगंज एवं संतोष कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर थाना पनागर बताये। जिनसे ली हुई मोटर सायकिल के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज न होना बताया। थाने लगाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकिल ओमती अंतर्गत समदडिया मॉल की पार्किंग से 1 माह पूर्व चोरी करना स्वीकार किये।

तलाशी लेने पर जेब में झुमके रखे हुये मिले जिनके सम्बंध में पूछताछ करने पर चुराई हुई उक्त मोटर सायकिल से थाना अधारताल अंतर्गत एक महिला की सोने की झुमकी छीनना स्वीकार करते हुये बताये कि दो 17 वर्षिय साथियो के साथ थाना पनागर, बरगी, तिलवारा तथा थाना माढोताल क्षेत्र में भी महिलाओं के कान के झुमके छीनना स्वीकार करते हुये छीनी हुई झुमकी को बेचने हेतु पास में रखना बताये। दोनों 17 वर्षिय विधि विवादित बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से छीनी हुई 6 झुमकी एवं घटना में प्रयुक्त चुराई हुई आर वन-5 मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये के जप्त करते हुये चारों को 1.- थाना अधारताल का अपराध क्रमांक- 652/26 धारा 309(4) बी एन एस 2.- थाना बरगी अप क्र. 349/26 धारा 309(4) बी एन एस 3.- थाना तिलवारा अप क्र. 251/26 धारा 309(4) बी एन एस, 4.- थाना माढोताल अप क्र. 566/26 धारा 304(2) बी एन एस, 5.- थाना पनागर अप क्र.646 /26 धारा 304(2) बी एन एस , 6.- थाना पनागर अप क्र. 673/26 धारा 304(2) बी एन एस तथा 7.- थाना ओमती अप क्र. 321/26 धारा 303(2) बी एन एस में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- झपटमारी एवं चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक सतेन्द यादव, मोहन थापा, हितेन्द्र रावत, मनीष सिंह, आरक्षक शिव सिंह बधेल, प्रीतम उपाध्याय, सतेन्द्र सिंह, इंद्रजीत, रीतेश पंकज सिंह तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक दीपक मण्डलोई, शशिप्रकाश, दुर्गेश दुबे, सुरजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें