Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा,सार्वजनिक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2023

Aditi News Team

Tue, Sep 12, 2023
अनिल जैन ,सिहोरा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा,सार्वजनिक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2023 दिनांक 12 सितंबर 2023 को लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा पुराने बस स्टैंड,सिहोरा में सिहोरा जिला के लिए आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई, जिसमें सिहोरा को जिला बनाने के लिए आगामी आंदोलन आपसी चर्चा के बाद इस प्रकार से तय हुआ - 1- आगामी 15, 16 ,और 17 सितंबर को ,"जिला सिहोरा अधिकार यात्रा" प्रस्तावित सिहोरा जिला के तय किए गए मार्गों पर निकालते हुए प्रत्येक गांव में जिला हेतु संपर्क चलाया जाएगा।इस यात्रा में दर्जनों गाडियां और सैकड़ो लोग साथ होंगे। 2- संपूर्ण सिहोरा विधानसभा की समस्त 60 ग्राम पंचायत एवं संपर्क की गई अन्य ग्राम पंचायत में आगामी 25 सितंबर 2023 को एक दिवसीय "सिहोरा जिला" की मांग को लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय धरना दिया जाएगा। 3,- सिहोरा खितौला के प्रत्येक घर में काला झंडा कल 13 सितंबर से लगाया जाएगा। 4 - सिहोरा के समस्त घरों में रात्रि 8:00 बजे 5 मिनट के लिए लाइट बंद करके सिहोरा जिला की मांग को लेकर एक दीपक प्रत्येक घर के आंगन में जलाया जाएगा। इसकी तिथि जिला अधिकार यात्रा के पश्चात घोषित की जाएगी। समिति ने सर्व समिति से यह निर्णय लिया कि वर्तमान सरकार के शेष कार्यकाल में सिहोरा जिला बन जाए इसका भर्षक प्रयास किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें