Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे सम्बंधित समितियों का हुआ

Aditi News Team

Mon, Sep 25, 2023
राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे सम्बंधित समितियों का हुआ प्रस्तुतीकरण गाडरवारा विगत दिवस चीचली जनपद सभा हाल में विकासखंड अंतर्गत संचालित आठ जन शिक्षा केंद्रों की राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे की जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समिति के सदस्यों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। एवं इस सर्वे के संबंध में अभी तक किए गए कार्यों का विस्तृत वर्णन एवं आगामी रणनीति से अवगत कराया। इस प्रस्तुतिकरण के संबंध में विकासखंड के राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे के विकासखंड प्रभारी सत्यम ताम्रकार द्वारा इस सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं, कक्षा तीसरी एवं छठवीं का चयन, इन कक्षाओं हेतु लर्निंग आउटकम्स का निर्धारण, स्वयं सिद्धि मोबाइल चैट बोट के माध्यम से प्रश्नों का संग्रह तथा कोर कमेटी के सदस्यों की विद्यालय भ्रमण से मैपिंग संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा इस सर्वे की महत्वता, सर्वे में कक्षा एवं विद्यालय के चयन का आधार, टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतीकरण की रोचकता, अर्धवार्षिक मूल्यांकन तथा आगामी पांच एवं छ: अक्टूबर को होने वाले ओलंपियाड प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस प्रस्तुतीकरण में सभी जन शिक्षा केंद्रों जनशिक्षक, कोऑर्डिनेटर एवं विकासखंड तथा जन शिक्षा केंद्र की कोर कमेटी ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।

Tags :

जरूरी खबरें