: गाडरवारा,अशासकीय शालाओं का एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
Aditi News Team
Sun, Sep 24, 2023
अशासकीय शालाओं का एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
गाडरवारा बीते दिवस चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड की सभी अशासकीय शालाओं का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एसईएएस के विकासखंड कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा विकासखंड स्तरीय कोर कमेटी, सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार पाठ्यक्रम, सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में अवगत कराया। उनके द्वारा सर्वे के उद्देश्य कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । इस उन्मुखीकरण में उपस्थित विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा एसईएएस सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं, वीडियो कॉल मॉनिटरिंग, कक्षा पहली की मैपिंग, वर्तमान दर्ज संख्या, एवं शाला संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी। इस उन्मुखीकरण में सभी अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों, संचालकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर निर्देशन एवं एपीसी अकादमिक यजुवेंद्र सिलावट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक विकासखंड हेतु एक एसईएएस ब्लॉक कोआर्डिनेटर बनाया गया है। चीचली विकासखंड में सत्यम ताम्रकार उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवम साईंखेड़ा में पवन राजौरिया बीएसी को विकासखंड एसईएएस कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
Tags :