: रघुवंशी को मिला बीईओ चीचली का अतिरिक्त प्रभार
Aditi News Team
Sun, Oct 8, 2023
रघुवंशी को मिला बीईओ चीचली का अतिरिक्त प्रभार
गाडरवारा। जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शासकीय कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका के प्राचार्य अशोक कुमार रघुवंशी को प्राचार्य कार्य के अतिरिक्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी चीचली का अतिरिक्त समस्त प्रभार सौपने का आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि एएस मसराम के उच्च पद प्रभार प्रक्रिया के तहत सहायक संचालक डीईओ कार्यालय बनने के उपरांत बीईओ चीचली का पद रिक्त हो गया था।
Tags :