Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: करेली के ग्राम जोहरिया एवं थाना सुआतला के ग्राम हिरनपुर में पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका ने लगायी जनचौपाल, शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने हेतु किया गया आमजनों को जागरूक,

Aditi News Team

Wed, Nov 27, 2024
रिपोर्टर ,भागीरथ तिवारी  करेली के ग्राम जोहरिया एवं थाना सुआतला के ग्राम हिरनपुर में पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका ने लगायी जनचौपाल, शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने हेतु किया गया आमजनों को जागरूक, शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने हेतु ग्राम स्तर पर गठित किया गया समितियों का गठन।   जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में समाज को नशा मुक्त करने एवं शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना करेली क्षेत्र के ग्राम जोहरिया एवं थाना सुआतला के ग्राम हिरनपुर में जनचौपाल का आयोजन कर पुलिस विभाग की टीम द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया है। पुलिस की इस मुहिम की आमजनों की सराहना :-पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले में शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे नशा मुक्ति जन चेतना अभियान की ग्राम जोहरिया एवं ग्राम हिरनपुर के गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों द्वारा सराहना की गयी है साथ ही पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया है। नशा छोडने की ली गयी शपथ :-ग्राम हिरनपुर के आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशे का सेवन करने वाले 05 व्यक्तियों एवं नशे दूर रहने हेतु समाज को प्रेरित करने हेतु अपना सहयोग प्रदान कर हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, समाजिक संगठन के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष शपथ ली गयी एवं उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी नशे से दूर रहने हेतु संदेश दिया गया। क्षेत्रीय महिलाओं एवं युवाओं द्वारा ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर शराबखोरी पर प्रतिबंध लगाने में पुलिस का सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया :-थाना करेली अंतर्गत ग्राम जोहरिया एवं थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम हिरनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा ग्राम स्तर पर समितियों का गठन कर नशे से दूर रहने हेतु आमजनों को प्रेरित किया गया साथ पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया। नशा छोडने की ली गयी शपथ :- कार्यक्रम के दौरान नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं नशे दूर रहने हेतु समाज को प्रेरित करने हेतु अपना सहयोग प्रदान कर हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, समाजिक संगठन के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष शपथ ली गयी एवं उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी नशे से दूर रहने हेतु संदेश दिया गया। जीवन भर नशे का सेवन न करने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को किया गया सम्मानित :- थाना करेली अंतर्गत ग्राम जोहरिया एवं थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम हिरनपुर में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन जिन्होने अपने पूरे जीवनकाल में नशे का सेवन नही किया उन्हे सम्मानित किया गया जिनके द्वारा आमजनों का नशे से दूर रहने के संदेश दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें