Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

सब जेल सिहोरा में शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल, : जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

Aditi News Team

Sun, Jun 21, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सब जेल सिहोरा में शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल,

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

सिहोरा। सब जेल सिहोरा में जेलर दिलीप नायक के विशेष प्रयास से बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास हेतु गुड न्यूज सर्विस सोसायटी, भोपाल द्वारा संचालित अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निरक्षर से साक्षर बने 29 विचाराधीन बंदियों को भव्य संगीतमय कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बंदियों को साक्षर होने के लिये प्रेरित करने एवं उनके शैक्षणिक पुनर्वास हेतु विशिष्ट योगदान के लिये जेलर दिलीप नायक को संस्था द्वारा प्रशस्ति स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि फरवरी माह से प्रारंभ अनुग्रह साक्षरता कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन से अधिक विचाराधीन बन्दी निरक्षर से साक्षर बने।इस अवसर पर संस्था के गुडविन मसीह, एनी जार्ज , बीनू आदि सदस्य एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा। जेलर नायक ने बताया कि जेल में साक्षरता कार्यक्रम से बंदियों में उत्साह चरम पर है यह कार्यक्रम निरन्तर जारी रहेगा। जो बन्दी जेल प्रवेश के समय अंगूठा लगाते थे वो जेल से साक्षर होकर रिहा होंगे। वास्तव में यह बंदियों के शैक्षणिक पुनर्वास की अनूठी पहल ही नहीं बल्कि एक सराहनीय कार्य है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जेलर दिलीप नायक सब जेल सिहोरा

जरूरी खबरें