Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: साईंखेड़ा में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ समापन 

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
साईंखेड़ा में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ समापन साईंखेड़ा। साईंखेड़ा के सरस्वती उ मा विद्यालय में शासवकीय शालाओ की पहली एवं दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षको के 3 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी विषय में बेहतर प्रशिक्षण दिया गया। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में मिले दिशा निर्देश को पालन करते हुए उन्हें बच्चों तक पहुंचाये एवं बच्चों में नैतिक बौद्धिक एवं शारीरिक शिक्षा का विकास कर उन्हें देश के लिए एक अच्छे नागरिक बनाये।प्रशिक्षण में बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा निपुण भारत के विकासात्मक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों का पालन करते हुए बच्चों में विकासात्मक लक्ष्य को प्राप्त करवाना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जैसे प्रशिक्षणार्थियों को सुझाव दिए गए। समापन कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र से निपुण प्रोफेसनल नेहा राजन ने कहा कि एफएलएन के माध्यम से बच्चों में भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा केन्द्र से एपीसी यजुवेंद्र सिलावट एवं समीर त्यागी ने भी शिक्षको को मार्गदर्शन देते हुए एफएलएन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी एवं कहा कि वर्कबुको पर निरंतर अभ्यास कराते रहें। प्रशिक्षण के आयोजन में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा ,पवन राजौरिया एवं सीएसी प्रशांत राय ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रशिक्षण के तीनों दिन डीआरजी देवेंद्र बसेडिया, सुनील श्रीवास ,सुरेश श्रीवास, राघवेन्द्र चौधरी, हरगोविंद पटेल एवं रामगोपाल श्रीवास ने शिक्षको को एफएलएन के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें