Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: सांगई में एफएलएन मेला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
सांगई में एफएलएन मेला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में हिंदी दिवस के अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के लिए एफएलएन मेला आयोजित किया गया। एफएलएन मेले में कक्षा शिक्षको देवेंद्र ठाकुर एव श्रीमती लता कहार द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए जिनमे बच्चों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को परखा गया। मेले में बच्चों के ज्ञान को परखने के लिए रंगो, फल, फूलों, अनाज एवं संख्या कार्ड के स्टाल लगाए गए एवं सीधी रेखा व तिरछी रेखा की पहचान हेतु उन्हें गतिविधियां कराई गई। मेले में बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे। मेला उपरांत 8 वी के छात्र छात्राओं ने प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के मार्गदर्शन में लोकतंत्र में मतदान के महत्तव पर निबंध लिखकर प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया ।

Tags :

जरूरी खबरें