Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: करेली, बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न जिले भर से आए 26 स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने 204 प्रोजेक्ट की दी प्रस्तुति

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न जिले भर से आए 26 स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने 204 प्रोजेक्ट की दी प्रस्तुति संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं साइंस सेंटर ग्वालियर द्वारा उत्प्रेरित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन शासकीय सीएम राइज हायर सेकेंडरी स्कूल करेली में विगत दिवस संपन्न हुआ। जिसमें जिले भर के 26 स्कूलों से आए 204 से अधिक प्रोजेक्ट बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए। इस वर्ष बाल वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना विषय पर अपने अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि अरविंद वर्मा शासकीय हाई स्कूल रॉकई , विशिष्ट अतिथि सत्यप्रकाश त्यागी पूर्व बीईओ,बीआरसी एवं अध्यक्षता संजीव पांडे प्राचार्य शासकीय सीएम राइज स्कूल करेली उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी अतिथियों ने सरस्वती वंदना के साथ सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। तदोपरांत सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। बीएल मलैया जिला समन्वयक ने बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया।इस अवसर पर पांडे ने कहा समय की नियमितता को समझकर बाल वैज्ञानिक अपनी अवधारणा को विकसित कर अपने लक्ष्य पर आगे जायेगे। अरविंद वर्मा ने बताया बच्चे अगर चाहे तो अपने विशिष्ट ज्ञान को अर्जित कर महान वैज्ञानिक बन सकते है। कमल राजपूत ने बाल विज्ञान मूल्यांकन प्रक्रिया को विस्तार से बताया। इस आयोजन में सत्यप्रकाश त्यागी, श्रीमति सुषमा नेमा की बाल वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन में विशेष भूमिका रही।कार्यक्रम में अशोक अवस्थी , योगेश सोनी एवं जिले के शिक्षक एवं शाला स्टाफ उपस्थित थे।निर्णायक मंडल से प्राप्त परिणाम अनुसार जिला समन्वयक बी एल मलैया ने बताया कि चार प्रोजेक्ट की अनुशंसा राज्य स्तरीय आयोजन भोपाल के लिए भेजी जा रही हैं । कार्यक्रम का विधिवत संचालन नवीन पाठक ने किया । कार्यक्रम के अंत मे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।अंत में प्रशांत शर्मा ने संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया। इनका हुआ चयन,  1. कु प्रिया राजपूत शासकीय सी एम राइज हायर सेकंडरी स्कूल साईंखेड़ा 2. दिव्यांश श्रीवास्तव सी एम राइज हायर सेकेण्डरी स्कूल करेली  3. कु. आस्था सिलावट सी एम राइज एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल गोटेगांव 4. कु दिव्यांशी राजपूत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कठोतिया

Tags :

जरूरी खबरें