: करेली,नगर पालिका के सभागार में होने वाले धरने को लेकर शिकायत की गई
Aditi News Team
Thu, Sep 14, 2023
भागीरथ तिवारी,करेली
नगर पालिका करेली के सभागार में होने वाले धरने को लेकर शिकायत की गई
करेली ।नगर पालिका करेली के सभागार बिना अनुमति धरना दिए जाने की जांच हेतु लिखित शिकायत पत्रकार भागीरथ तिवारी,प्रदीप शर्मा ,अमित श्रीवास्तव गीत गोविंद पटेल शालिक राम राजपूत ,,रामकुमार विश्वकर्मा,राम रत्न शर्मा अजय शर्मा, ने कहा कि नगर पालिका करेली के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति सुशीला ममार के द्वारा धरना दिया गया यह धरना लोक अदालत के समय और शनिवार की छुट्टी के समय दिया गया था l यह धरना प्रशासन को बिना सूचना दिए दिया गया था l धरना से पूर्व इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी l
इस धरने में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के साथ पार्षद खालिद कुरैशी ,हेमंत मेहरा ,श्रीमती प्रिया भसीन ,राजकुमारी सोनी के साथ-साथ करेली मंडल अध्यक्ष रजत चौहान, नपा अध्यक्ष के पुत्र संदीप ममार, राजेश दुबे, बृजेश माते ,सुरेंद्र मोहन उपस्थित थे l
नगर पालिका करेली सभागार में दिए गए धरने की विधि सम्मत जांच करवाते हुए कृपया इस असंवैधानिक कदाचरण के दोषियों पर कार्यवाही करने निवेदन है ।
Tags :