:
Aditi News Team
Fri, Dec 13, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करायी जाती है परेड, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत, अनुशासन में रहने की दी समझाईस।
आज दिनांक 13.12.2024 को पुलिस लाइन नरसिंहपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया, जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया।
फोर्स में अनुशासन बनाएं रखने की दी गयी समझाईस :- जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को समझाईस देते हुए कहा गया कि परेड पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है। साथ ही यह भी समझाईस दी गयी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन हीनता की जावेगी उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
जिले के समस्त थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए जनरल परेड में शामिल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगद पुरूस्कार से किया गया पुरूकृत :- पुलिस लाईन में आयोजित जनरल परेड में जिले के समस्त थाना एवं कार्यालयों से एक उप पुलिस अधीक्षक सहित 90 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 अधिकारी एवं कर्मचारियों का नगद पुरूस्कार पुरूस्कृत किया गया एवं शेष अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसित किया गया है।
Tags :