Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुमे हुए 171 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख़ रूपये हैं, तलाश कर मोबाईल धारको को किये गये वापस

Aditi News Team

Fri, Sep 15, 2023
’’ऑपरेशन हर्ष’’ गुम मोबाईल के साथ खुशी लौटाने का एक प्रयास पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन हर्ष ’’ के तहत जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुमे हुए 171 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख़ रूपये हैं, तलाश कर मोबाईल धारको को किये गये वापस वर्ष 2023 कें द्वितीय चरण में आज दिनाँक 15/09/2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 171 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 23 लाख रूपये है, मोबाईल धारक जिनमें कई छात्र/छात्रायें एवं किसान तथा व्यापारी थे, को वापस किये गये।   इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2023 में अब तक लगभग 31 लाख 30 हजार 159 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है। इसके साथ ही सायबर सेल जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राओं एवं संस्थानों में सायबर संबंधी आपराधो से बचने के उपायो से अवगत कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 कें प्रथम चरण में दिनाँक 21/04/2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विधार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 333 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 50 लाख रूपये है, मोबाईल धारकों को वापस किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जाकर सम्बंधित मोबाईल धारक को वापस किया जा सके। *उल्लेखनीय भूमिका-* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के अमित पटेल, आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, मनोज चौधरी, जितेन्द्र, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कान्त विधार्थी (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें