Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: राहतगढ़,मानसिक एवं शारीरिक रूप से और मजबूत हो हमारी युवा पीढ़ी: परिवहन मंत्री श्री राजपूत

Aditi News Team

Thu, Feb 3, 2022

राहतगढ़ में 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

राहतगढ़।युवा हमारे देश का भविष्य हैं, जिन्हें संवारना जरूरी है। राहतगढ़ में महाविद्यालय भवन के साथ ही जिम का निर्माण भी कराया जा रहा है। युवा मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत हों, देश का नाम रोशन करें। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में शासकीय महाविद्यालय के भवन-2 के भूमिपूजन के अवसर पर ये विचार प्रकट किए।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि, जब जब नौजवान खड़ा होता है, तब तब परिवर्तन के साथ विकास होता है। इस महाविद्यालय में 2 हज़ार के लगभग छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिन्हें स्थान की परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे दूर करने के लिए भवन के भाग 2 का निर्माण किया जा रहा है। शीघ्र ही यह भवन तैयार होगा।

मंत्री श्री राजपूत द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। उन्होंने आदिवासियों एवं अन्य लोगों को पट्टे के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

गुरु उपकार महोत्सव में हुए शामिल

मंत्री श्री राजपूत ने मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज के भव्य 9वें गुरु उपकार दिवस महोत्सव पर राहतगढ़ स्थित जैन मंदिर में पहुँचकर गुरुवर से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैन समाज देने वाला समाज है। धर्म के लिए हमेशा द्वारा अपना सर्वस्व निछावर करने का उसमें जज्बा रहता है।

Tags :

जरूरी खबरें