: नरसिंहपुर,4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Aditi News Team
Mon, Mar 7, 2022
नरसिंहपुर। शासन की महत्वाकांक्षी नल- जल योजना एवं अंकुर अभियान के अंतर्गत 2 मार्च को आयोजित सेक्टर नोडल अधिकारियों की बैठक से बगैर सक्षम अनुमति के अनुपस्थित रहने पर अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। कारण बताओ नोटिस कार्यपालन यंत्री एनव्हीडीए जेबी मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक- डीपीसी एसके कोष्टी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आरसी पटले एवं लीड बैंक मैनेजर जयदेव विश्वास को जारी किये हैं। नोटिस का जबाव तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। समाधानकारक जबाव प्राप्त नहीं होने की दिशा में एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उक्त अधिकारियों के इस कृत्य को स्वेच्छाचारिता एवं अपने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता का द्योतक मानते हुए मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल होने के कारण कारण बताओ नोटिस दिये गये हैं।
Tags :