Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: नरसिंहपुर,मध्य-प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न गोटेगांव

Aditi News Team

Mon, Mar 7, 2022

नरसिंहपुर - विगत दिवस मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाधक्ष हेमराज विश्वकर्मा के आदेश अनुसार गोटेगांव  रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई  बैठक में पत्रकारों से मेल मुलाकात कर नगर एवं ब्लॉक इकाई की मजबूती पर जोर दिया चर्चा उपरांत  संघ के सभी सदस्यों को परिचय  कार्ड पहनाकर पत्रकार संघ के सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए स्वल्पाहार करते हुए चर्चा में कहा गया कि आगामी बैठक करकबेल में रखी जावेगी जिसकी जानकारी जिला सचिव एवं जिला उपाध्यक्ष करकबेल द्वारा दी जाएगी हम बता दें कि आगामी बैठक में नगर अध्यक्ष गोटेगांव एवं ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति होने की संभावना नजर आ रही है पत्रकारों के इस कार्यक्रम में पत्रकार संघ के अलावा गोटेगांव से हमारे पत्रकार साथी कपिल नायक एवं उनके साथ आए पत्रकार साथियों ने भी बैठक में भरपूर समय दिया, आगामी बैठक में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में उक्त बैठक कारकबेल में होना है सभी सदस्यों सहित उपस्थिति अनिवार्य  होगी अंततः कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए युवा पत्रकार साथी दीपक सराठे द्वारा आभार व्यक्त किया गया बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्ष श्री हेमराज विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष संजय साहू, जिला  महासचिव वीरेंद्र मेहरा, जिला सचिव राजीव दुबे, रघुनाथ राय उपेंद्र तिवारी दीपक सराठे जगदीश तिवारी सुनील महेरिया नर्मदा प्रसाद गुप्ता गोविंद यादव सत्येंद्र नेमा एवं संजय नेमा सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें