Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: नरसिंहपुर,गाडरवारा सीएमओ गहरवार को कारण बताओ नोटिस

Aditi News Team

Thu, Feb 17, 2022

नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह ने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता बरतने के आरोप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गाडरवारा श्री एपी सिंह गहरवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश गहरवार को दिये गये हैं। जबाव प्राप्त नहीं होने तथा समाधान कारक जबाव प्राप्त नहीं होने की दशा में उनको एक पक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

         उल्लेखनीय है कि कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि गहरवार बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति के 14 फरवरी की समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहे। पूर्व में भी वे बैठकों से बगैर किसी सूचना के नदारत रहे हैं। श्री गहरवार द्वारा नगरीय विकास की योजनाओं में रूचि लेकर कार्य नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा संबल योजना की पात्रता की विधिवत जांच नहीं की जा रही है। सीएम हेल्पलाइन में उनकी कुल 38 शिकायतें लंबित पाई गई हैं, जिनका निराकरण 14 फरवरी तक नहीं किया गया है। इन शिकायतों में से 12 शिकायतें शासन महत्वाकांक्षी योजना पीएम आवास से संबंधित है। गहरवार के उक्त कृत्य को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें