Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: नरसिंहपुर,कलेक्टर रोहित सिंह ने सुनी लोगों की समस्यायें

Aditi News Team

Tue, Mar 8, 2022

जनसुनवाई में आये 135 आवेदन

नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 8 मार्च को जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य एवं एसडीएम श्री राजेश शाह ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 135 आवेदन आये।

         जनसुनवाई में आवेदकों ने आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिला शांति समिति की बैठक 11 मार्च को

नरसिंहपुर।होली एवं शबे बारात 18 मार्च को व रंग पंचमी 22 मार्च को मनाये जाये को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुक्रवार 11 मार्च को सायं 5 बजे से कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। सर्वसंबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च को

नरसिंहपुर। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मंगलवार 15 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- डाइट नरसिंहपुर में मनाया जायेगा। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देंगे। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर संबंधित विभाग प्रदर्शनी भी लगायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें