Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने नगवारा पहुँच कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

Aditi News Team

Thu, Mar 10, 2022

नरसिंहपुर।प्रोजेक्ट निदान के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम नगवारा पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन, शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल और ग्राम में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
         निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, अन्य अधिकारी और मैदानी अमला मौजूद था।
         निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन नगवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये।
         इसके पश्चात कलेक्टर शासकीय प्राथमिक शाला नगवारा पहुंचे। कक्षा तीसरे के बच्चे स्कूल यूनीफ़ॉर्म में नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने भी बताया कि शिक्षक स्कूल में लेट आते हैं। इस पर कलेक्टर ने बीआरसी श्री उमाशंकर छिरा को सस्पेंड करने और डीपीसी को नोटिस देने के निर्देश मौके पर संबंधित अधिकारी को दिये।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पानी की टंकी होने के बाद भी पेयजल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी मोटर बंद है। कलेक्टर श्री सिंह में इसे दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये।
         ग्राम के संतनाथ मोहल्ले में विद्युत समस्या, सड़क पर पानी का भराव होने पर पानी की निकासी के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत नगवारा को भी नशा मुक्ति अभियान में शामिल करने को कहा। कलेक्टर ने यहाँ ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर शासन की योजनाओं और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।

Tags :

जरूरी खबरें