Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: नरसिंहपुर,कलेक्टर की संवेदनशीलता से दिव्यांग बालक को तत्काल मिली व्हील चेयर

Aditi News Team

Wed, Feb 2, 2022

खुशियों की दास्तां, व्हील चेयर मिलने से खुश हैं,बालक विवेक के पिता

नरसिंहपुर । जिले के नरसिंहपुर विकासखंड के ग्राम धुबघट- सिंहपुर के 13 वर्षीय बहुदिव्यांग बालक विवेक कुमार विश्वकर्मा को जब छोटी व्हील चेयर जनसुनवाई में प्राप्त हुई, तो उनके पिता श्री त्रिलोक विश्वकर्मा एवं उनकी मां बहुत खुश हुए। विवेक मानसिक दिव्यांग बालक है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। उसे चलने- फिरने में बहुत दिक्कत होती है। इसके लिए उनके पिता त्रिलोक ने जनसुनवाई में आवेदन दिया था। वे अपने बेटे के लिए बहुत परेशान थे। उन्होंने यह बात कलेक्टर श्री रोहित सिंह को जनसुनवाई में बताई। कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ गंभीरता पूर्वक त्रिलोक की बात सुनी और उनके बेटे के लिए छोटी व्हील चेयर मौके पर ही प्रदान की। अपने बेटे के लिए व्हील चेयर पाकर त्रिलोक बेहद खुश हैं। वे कहते हैं कि इस व्हील चेयर से उनके बेटे को आने- जाने में सहूलियत होगी और परेशानी से निजात मिलेगी। त्रिलोक ने बताया कि वे अपने दिव्यांग बेटे के लिए व्हील चेयर को चलाना सिखा रहे हैं। व्हील चेयर मिलने पर त्रिलोक जिला प्रशासन एवं राज्य शासन के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें