Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: गाडरवारा,शिक्षण सहायक सामग्री छात्र अधिगम में सहायक--पटैल

Aditi News Team

Wed, Mar 9, 2022

गाडरवारा। नवाचारी शिक्षण में शिक्षण सहायक सामग्री छात्र अधिगम में बहुत सहायक है। कबाड़ के जुगाड़ एवं अनुपयोगी सामग्री से बेहतर शिक्षण सामग्री बनाई जा सकती है। जो न केवल छात्रों को जल्द सीखने में मदद करेगी अपितु पढ़ाई की तकनीक को विकसित करेंगी। उपरोक्त उदगार चीचली बीआरसी डी के पटेल ने गत दिवस बारहाबड़ा, तेन्दूखेड़ा(छोटा) में आयोजित शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी मे व्यक्त किये। विदित हो की गत दिनों उक्त स्थानों के अलावा जनशिक्षा केंद्र चीचली , शाहपुर एवं करपगांव में भी शिक्षण सहायक प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जिनमे शिक्षकों ने छात्रों के सहयोग से उपयोगी शिक्षण सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया था। इस मौके हर जनशिक्षा केंद्र से हिंदी, गणित व विज्ञान के 9 प्रादर्श चयनित किये गए जो 11 मार्च को ब्लॉक चीचली में आयोजित खण्ड स्तर पर प्रदर्शित होंगे। शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी में ग्राम बारहाबड़ा में बीएसी अरुण दुबे, मनीष श्रीवास्तव, चीचली में सत्यम ताम्रकार, शाहपुर में सीएसी अजय नामदेव, विपिन फौजदार , तेन्दूखेड़ा में संजय सोनी एवं करपगांव में अनूप पालीवाल, सुनीता सोनी सहित जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें