Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: गाडरवारा,शासकीय पशु चिकित्सालय को प्रदत्त की फ्रिज

Aditi News Team

Wed, Feb 9, 2022

मूक प्रणियों के लिए की समिति आई आगे
गाडरवारा। मूक प्राणियों की सेवा के लिए समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति समर्पित होकर विगत वर्षो से कार्य करती आ रही है। इसी तारतम्य में शासकीय पशु चिकित्सालय की महती आवश्यकता अनुरूप समिति द्वारा फ्रिज प्रदत्त किया गया। समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,संरक्षक अशोक राय,सचिव बबलू कहार,गोपाल राय,कृष्णकांत बेहरे की उपस्थिति में साईं बाबा जी के तैलचित्र के साथ नवीन फ्रिज में स्वास्तिक बनाकर पूजन अर्चना कर पशु चिकित्सालय को भेंट किया।मूक पशुओं के उपचार में लगने वाले इंजेक्शन के रख रखाव की परेशानी से निजात में श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने अपनी महती भूमिका का निर्वाहन किया जिसकी खुले दिल से सराहना पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुनील ब्रिजपुरिया ने की। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र पटैल,राजेंद्र नागवंशी,हेमराज राजपूत,राजेश यादव,विटाई लाल,राम सिंह मिर्धा सहित समिति के राजकुमार धानक,भरत पवार,नितेश कुर्मी,अमीन खान इत्यादि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें