Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

मोतियाबिंद कांचियाविद आंखों के ऑपरेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया

आज पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में आनंद वर्धन आश्रम ग्राम, वासणा जिला छोटा उदेपुर गुजरात में

भरत कौरव/भीमा ने कराया आत्मदाह संस्कार

बैठक में गौ संत,सभी वर्ग,सभी समाज एवं संस्थाओं के प्रमुख व सदस्य,तथा गौ सेवक हुए शामिल

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

: गाडरवारा,पौधारोपण कर स्कूल परिसर को बना रहे हरा भरा

Aditi News Team

Fri, Feb 4, 2022

गाडरवारा। साईखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम निमावर के शासकीय हाईस्कूल के शिक्षक इन दिनों पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए पौधारोपण कर शाला परिसर को हरा भरा बनाने में जुटे हुए है। स्कूल के माध्यमिक शिक्षक पवन राजौरिया ने बताया की स्कूल के प्राचार्य अरुण तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में हम लोगो ने शाला परिसर में आम, अमरूद, उमर, कांजी एवं अन्य उपयोगी पौधे लगाकर बाकायदा इनके रखरखाव एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी आपस मे बांट ली है। प्रतिदिन हम सभी इन पौधों को पानी भी देते है। पौधारोपण में प्रभारी प्राचार्य श्री तिवारी के साथ पवन राजौरिया के अलावा सतीश कबड़े, कमलेश साहू, बसंत दुबे, पूनम पटैल, रींना राजपूत आदि के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं का सहयोग निरंतर मिल रहा है। स्कूल में हो रहे पौधारोपण की ग्राम के सरपंच महंत शिवेंद्रकांत पूरी गोस्वामी ने भी सराहना करते हुए इसे स्कूल की बेहतरी की दिशा में शिक्षको की सराहनीय पहल बताया है

Tags :

जरूरी खबरें