Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

जेलर दिलीप नायक हुए सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक ने जिले के स्कूल एवं कॉलेज संचालक एवं प्राचार्य की बैठक ली।

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक ने जिले के स्कूल एवं कॉलेज संचालक एवं प्राचार्य की बैठक ली। बैठक में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिले के स्कूल, कॉलेज के छात्र - छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा जिले के स्कूल एवं कॉलेजों के संचालक एवं प्राचार्य के साथ बैठक ली गई है। बैठक में बडी संख्या में स्कूलों एवं कॉलेजों के संचालक एवं प्राचार्य मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि संचालक एवं प्राचार्य स्कूल एवं कॉलेजों में आने वाले अध्यापक, अध्यापिका, चपरासी तथा अन्य कर्मी की सबसे पहले वैरिफिकेशन (चरित्र सत्यापन) कराएं, स्कूल में कक्षा रूम तथा मेन गेट सहित मुख्य जगहों पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। जिससे प्रत्येक गतिविधि उसमें रिकॉर्ड हो। स्कूल बस में विद्यार्थियों को लाने ले जाते समय महिलाकर्मी का होना अति आवश्यक है, स्कूल में विद्यार्थी से मिलने वाले अपरिचित व्यक्ति को नहीं मिलने देना चाहिए तथा उससे पकड़कर विद्यार्थी के अभिभावकों को सूचित किया जाए। स्केल एवं कॉलेजों में चलने वाली बस एवं वेनों में समस्त सुरक्षा उपाय होना चाहिए साथ ही ड्रायवर एवं कंडेक्टर का समय-समय पर चरित्र सत्यापन होना चाहीए साथ ही काम छोडकर जाने वाले एवं नए आने वाले कर्मचारी से संबंधित संपूर्ण जानकारी तत्काल पुलिस को उपलव्ध करायी जावे। इनकी रही उपस्थिति :-बैठक में स्कूल एवं कॉलेज संचाल एवं प्राचार्य के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका, एसडीओपी गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल, निरीक्षक एस चौधरी, प्रभारी कंट्रोल रूम, सूबेदार लाखन सिंह बघेल एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें