Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: नरसिंहपुर,लोकायुक्त की टीम जबलपुर ने शासकीय स्कूल में पदस्थ लिपिक दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा,

Aditi News Team

Wed, Apr 3, 2024
नरसिंहपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बुधवार को महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट के सामने शासकीय स्कूल में पदस्थ लिपिक दिनेश कुमार साहू पिता स्व. शिबू लाल साहू 44 वर्ष को आवेदक देवेश कुमार पाण्डे से दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। सूत्रों के अनुसार आवेदक देवेश कुमार पांडे पिता स्व. सतीश चंद्र पांडे 46 वर्ष निवासी जिला नरसिंहपुर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरपानी में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 दिनेश कुमार साहू ने का वेतन वृद्धि एवं बढ़े हुए डीए का एरियर लगाने के एवज में दो हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। उक्त कार्रवाई में लोकायुक्त टीम से निरीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक स्वप्निल दास, उप निरीक्षक शिशिर पांडे एवं चार अन्य सदस्य शामिल रहे।  

Tags :

जरूरी खबरें