Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: क्राईम ब्रांच एवं बरेला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 25 हजार 635 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त

Aditi News Team

Wed, May 15, 2024
क्राईम ब्रांच एवं बरेला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही,2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 25 हजार 635 रूपये एवं 2 मोबाईल जप्त *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा 2 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 25 हजार 635 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी बरेला श्री प्रमोद साहू ने बताया कि आज दिनॉक 13-5-24 को क्र्राईम ब्रांच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड बरेला ठनठन पाल मंदिर के पास दो लडके सट्टा लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं बरेला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बतायेनुसार 2 युवक सट्टा लिखते हुये दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ पर दोनो ने अपने नाम रामकृष्ण दुबे, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कालगौडी थाना बरेला एवं अमन बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी नगर पंचायत के पीछे बरेला बताये दोनों से सट्टा पट्टी , नगद 25 हजार 635 रूपये एवं 2 मोबाईल तथा कैल्कुलेटर जप्त करते हुये पूछताछ करने पर दोनों ने घमापुर चौक निवासी अंकित सोनकर के कहने पर मजदूरी पर सट्टा लिखना स्वीकार किया। आरोपी रामकृष्ण दुबे, अमन बर्मन तथा अंकित सोनकर के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी। *उल्लेखनीय भूमिका:-* सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक के.पी. झारिया, उप निरीक्षक व्ही.डी. द्विवेदी, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक अमित श्रीवास्तव, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक अजय लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें