Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने किया 30 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित, आज 2 करोड़ की लागत से निर्मित गोदाम को जमीदोज किया गया है

Aditi News Team

Sat, May 25, 2024
फरार हिस्ट्रीशीटर शमीम की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने किया 30 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित  थाना अधारताल अंतर्गत ग्राम चांटी स्थित लगभग 5 हजार वर्गफुट भूमि पर लगभग 2 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किये गये गोदाम को किया गया जमींदोज थाना अधारताल के अपराध कमंाक 513/2024 धारा 304, 120 बी भादवि तथा 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में दिनॅाक 25-4-2024 को हाजी शमीम कबाडी के राजुल सिटी के सामने कटनी रोड खजरी (चाटी) में कबाड़/वेयरहाउस में विस्फोट होने की घटना मे आरोपी शमीम पिता मोह. बसीर, निवासी सैफ नगर रद्दी चौक गोहलपुर का घटना दिनॉक से फरार है । उक्त प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये फरार आरोपी शमीम को जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गिरफतारी करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित हो सकें, उसे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा 30,000/- रूपये (30 हजार रूपये ) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी है। फरार आरोपी के सम्बंध मे किसी भी व्यक्ति को जानकारी प्राप्त होती है तो कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102, 7587632700 एवं थाना प्रभारी अधारताल के मोबाईल नम्बर 7587616131 पर सूचना दे सकते है। सूचनाकर्ता का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।   💮 आज दिनॉक 25-5-2024 को थाना अधारताल अंतर्गत ग्राम चांटी में रजा मेटल इंडस्ट्रीज नाम से 5000 वर्गफुट भूमि पर लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित गोदाम को जमीदोज किया गया है। उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी जिसके विरुद्ध 15 अपराध थाना गोहलपुर में 817/03 धारा 4 क जुआ एक्ट, 63/14 धारा 451, 506, 294, 34 भादवि, 120/14 धारा 294,427,147,336 भादवि, तथा थाना सिविल लाईन में 120/99 धारा 420 भादवि, जिला सागर थाना बहेरिया 220/13 धारा 379 भादवि, 112/15 धारा 379 भादवि, 198/17 धारा 379 भादवि तथा थाना आर.पी.एफ. पोस्ट जिला जबलपुर 14/06 धारा 3 आर.पी.यू.पी. एक्ट (रेल सम्पत्ति अवैध कब्जा अधिनियम ) एवं थाना आर.पी.एफ. पोस्ट जिला कटनी 27/17 धारा 3, 4 आर.पी.यू.पी. एक्ट (रेल सम्पत्ति अवैध कब्जा अधिनियम तथा थाना आर.पी.एफ. आउट पोस्ट मदन महल जबलपुर 8/21 धारा 3 आर.पी.यू.पी. एक्ट के अपराध पंजीबद्ध है जिला उमरिया थाना पाली में 134/07 धारा 379 भा.द.वि. तथा 49/08 धारा 379, 34 भा.द.वि. एवं 25 टेलीग्राफ एक्ट जिला नरसिंहपुर थाना गोटेगॉव में 77/15 धारा 379,395,120बी भादवि तथा थाना अधारताल अपराध क्रमांक 1391/21 धारा 413, 403 भादवि 3,7 ईसी एक्ट एवं 5/21 धारा धारा 41 (1-4)जाफैा/379 भादवि तथा अधारताल 513/2024 धारा 304, 120बी, भादवि 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अपराध पंजीबद्ध हैं।

Tags :

जरूरी खबरें