Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: कार अड़ा कर गालीगलौज कर धमकाने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Wed, May 29, 2024
कार अड़ा कर गालीगलौज कर धमकाने वाले के विरूद्ध प्रकरण दर्ज थाना प्रभारी खितौला श्रीमति संगीता सिंह ने बताया कि आज दिनंाक 28-5-24 को अनुराग द्विवेदी उम्र 29 वर्ष निवासी यूरो प्रतीक इस्पात, इंडिया लिमिटेड कम्पनी हरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह यूरो प्रतीक इस्पात, इंडिया लिमिटेड कम्पनी हरगढ़ में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। दिनंाक 26-5-24 की दोपहर लगभग 3-30 बजे अपनी काले रंग की स्कार्पियो से अपनी कम्पनी के अकाउंटेंट आदित्य त्रिपाठी के साथ सिहोरा बाजार काम से निकला था वह जैसे एमपीआईडीसी के आफिस के सामने से निकला थोड़ी आगे रोड में ग्रे कलर की इनोवा कार बीच रोड में आड़ी खड़ी हो गयी तो उसने अपनी कार को साईड से निकालने का प्रयास किया परन्तु ग्रे कलर क कार के चालक द्वारा अपनी कार बार बार उसकी कार के सामने कर देने के कारण वह आगे नहीं जा सका तथा मजबूरन अपनी कार को वही रोककर खड़ा हो गया तब इनोवा कार से 2 लोग उतरकर उसके पास आये औेर उससे उसकी कार का कांच उतारने का इशारा किये उसने कांच खोला तो उन दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को पहचान लिया जो अनुज तिवारी था जिन्हेाने उससे उसका नाम पूछा तथा गालीगलोज कर धमकी देते हुये बोले कि यूरो प्रतीक का काम बंद कर दो, यहॉ से भाग जाओ नहीं तो मर्डर हो जायेगा, अनुज तिवारी की बात सुनकर वह काफी भयभीत हो गया अपनी कार वापस मोड़ कर यूरो प्रतीक कम्पनी के गेट के अदर चला गया तथा गाड़ी खडी करके गेट इंचार्ज नरेन्द्र यादव को घटना की जानकारी बतायी तो नरेन्द्र यादव ने बताया कि लगभग 3 बजे एक ग्रे कलर की इनोवा कार कम्पनी के गेट के सामने आकर रूकी थी जिससे कुछ लोग उतरे थे, जिनमें एक व्यक्ति के सिर में बाल नहीं थे, वह कम्पनी के गेट में लगे कैमरे की तरफ देखकर गलत ढंग से ईशरेबाजी कर रहा था उसने गार्ड रूम में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चैक किया तो वह व्यक्ति अनुज तिवारी था। अनुज तिवारी को वह गोसलपुर वाले यूरो पैलेट यार्ड में काम करने के समय से जानता पहचानता है किंतु उनके साथ आये अन्य लोगों को नहीं पहचानता, देखकर पहचान लूंगा। रिपेार्ट पर धारा 341, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें