Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: नरसिंहपुर, कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, सूने मकानो की रैकी कर ताला लगे घरो का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, गिरफ्तार आरापियों से उनके द्वारा चोरी किये गये 17 लाख 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य मशरूका जप्त

Aditi News Team

Sat, Feb 17, 2024
नरसिंहपुर, अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, सूने मकानो की रैकी कर ताला लगे घरो का ताला तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में, गिरफ्तार आरापियों से उनके द्वारा चोरी किये गये 17 लाख 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य मशरूका जप्त पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार, द्वारा सभी थाना क्षेत्रो मे घटित हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा था, अभियान के तारतम्य मे संपत्ति संबंधी अपराधियो एवं जेल रिहाई चैकिंग तथा ढाबा, होटल, धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में पैट्रोलिंग एवं गस्त को चुस्ती के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया है। ➡️ *चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी विशेष टीम :-* थाना कोतवाली अन्तर्गत घटित हुई चोरी की घटनाओं मे अज्ञात आरोपी एवं संपत्ति की पता तलाश हेतु टीम गठित की गयी थी, जिसके द्वारा चोरी हुई घटना मे लगातार आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी जो दिनांक 15.02.24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि NH 44 कपुरी तिगड्डा के पास कुछ व्यक्ति आल्टो कार क्रमांक MP20CC2293 एवं बिना नम्बर की काले रंग की पल्सर गाडी लेकर खडे हुये है जो आपस मे चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कर रहे है। 👉 *गिरफ्तार आरापियों से उनके द्वारा चोरी किये गये 17 लाख 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य मशरूका जप्त :-* गठित टीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी जो मौके पर संदेहियान (1) कृष्ण कुमार पिता बसोडी लाल चक्रवती उम्र 35 वर्ष निवासी देव मुरलीधर वार्ड गोटेगांव थाना गोटेगांव नरसिंहपुर (2) हेमन्त पिता कल्लू चक्रवती उम्र 23 वर्ष निवासी देव मुरली धर वार्ड गोटेगांव थाना गोटेगांव नरसिंहपुर (3) मनोज साहू पिता सन्तोष साहू उम्र 32 वर्ष निवासी देव मुरली धर वार्ड गोटेगांव थाना गोटेगांव नरसिंहपुर (4) राजेश पिता स्व. गोविन्द प्रसाद ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी देव मुरलीधर वार्ड गोटेगांव थाना गोटेगांव नरसिंहपुर (5) इमरान उर्फ सद्दाम अली पिता अनवर अली उम्र 31 वर्ष निवासी नूरी मोहल्ला थाना गोटेगांव नरसिहंपुर (6) इकबाल उस्मानी पिता अब्दुल हबीब उस्मानी उम्र 30 वर्ष निवासी राजीव वार्ड थाना गाडरवारा नरसिहंपुर मिले जिनसे मौके पर ही हिकमत अमली से पूछताछ की गयी जिनके द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत सितम्बर माह मे मेन रोड धनारे कालोनी, अक्टूबर माह मे धनारे कालोनी गली न. 9, दिसम्बर माह मे हाउसिंग बोर्ड कालोनी नरसिंहपुर एवं दिनांक 13.02.24 को तिन्दनी रोड स्थित सूने मकानो मे रैकी कर चोरी करना बताये जो थाना कोतवाली के अपराध क्र. 739/23 धारा 457,380 भादवि, अपराध क्र. 810/23 धारा 457,380 भादवि, अपराध क्र. 04/24 धारा 457,380 भादवि एवं अपराध क्र. 127/24 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया, आरोपीगणो से चोरी हुये करीब 17 लाख 50 हजार रूपये के सोने चांदी के जेवरात, घटना मे प्रयूक्त आल्टो कार एवं बिना नम्बर की पल्सर बाईक एवं ताला तोडने मे प्रयूक्त की गयी लोहे की राड वगैरह जप्त करने मे सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी कृष्णा कुमार चक्रवर्ती के द्वारा चोरी किए गए सोने के कुछ जेवरात कैपरी गोल्ड ऑफिस गोटेगांव नरसिंहपुर में गिरवी रखना बताया गया है जो कैपरी गोल्ड लोन ऑफिस गोटेगांव से संपर्क कर बरामद की की जा रही है ➡️ *आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले करते थे रैकी :-* क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियो से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि यह लोग पहले क्षेत्रो मे घूमककर रैकी करते थे जिन घरो मे ताला लगा होता था उनकों चिन्हित कर आपस सलाह कर उक्त घर में चोरी करने हेतु आस-पास के रास्तों को चैक करते थे एवं मौका पाकर उक्त घर का ताला तोडकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया करते थे। ➡️ *चोर गिरोह को पकडने में इनकी रही मुख्य भूमिका :-* थाना कोतवाली अंतर्गत चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को गिरफ्त में लेने में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी, नरसिंहपुर श्रीमति मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में निरीक्षक गौरव चाटे, उप निरीक्षक मनीष मरावी, सउनि गोविंद नागेश, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, आरक्षक पंकज राजपूत, आरक्षक संजय पांडे, आरक्षक रोहित, आरक्षक सुमित झकमोला थाना गोटेगांव, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे थाना स्टेशनगंज, सायबर सेल से आर धारा सिंह, आर अभिषेक, एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें