Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

CISF इकाई NTPC गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "छोटा जबलपुर" में प्रकृति की सुरम्य वादियों में

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण म०प्र० जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

एनटीपीसी गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया

: जबलपुर,थाना बेलबाग में हवाला के 43 लाख रूपये पकड़े गये

Aditi News Team

Thu, Feb 1, 2024
थाना बेलबाग में हवाला के 43 लाख रूपये पकड़े गये थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुमार कुम्हरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रतिदिन स्थान एवं समय बदल-बदल कर जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संदिग्धों की चैकिंग के सम्बंध में आदेशि किया गया है। आदेश के परिपालन में आज दिनॉक 1-2-24 को अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्गनिर्देशन में थाना क्षेत्र अंतर्गत गलगला चौराहे पर चैकिंग लगायी गयी थी । दौरान चैकिंग के एक व्यक्ति गलगला चौराहे पर ब्राउन कलर का पिट्ठू बैंग टाांगे हुये जाता दिखा जो पुलिस की चैकिंग को देखकर तेजी से जाने लगा, संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया, एवं पूछताछ की गयी तो घबराने लगा, पिट्ठू बैग की तलाशी ली गयी तो बैंग के अंदर नोटों की गड्डियॉ भरी हुई मिली, जिसे थाने लाया गया एवं नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पियूष पटेल पिता प्रहलाद भाई पटेल निवासी ग्राम इजपुरा तहसील महसाना, जिला महसाना गुजरात बताते हुये एल.आई.सी के पास किराये के मकान में रहना बताया, बैग में रखे रूपयों की गिनती की गयी तो बैंग में 43 लाख रूपये रखे होना पाये गये। जिसके सम्बंध में पूछताछ की गयी तो उक्त रूपये हवाला का होना बताया। 102 जा.फौ. में उक्त रूपये जप्त करते हुये इन्कमटैक्स के अधिकारियों को सूचित करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रकरण इन्कमटैक्स के सुपुर्द किया गया है। उल्लेखनीय भूमिका:- हवाला के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी को 43 लाख रूपये के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक अब्दुल सलीम, आरक्षक मिथलेश, प्रमोद, राजन की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें