: मधुसूदन पटैल जिला अध्यक्ष बने
Mon, Jun 24, 2024
मधुसूदन पटैल जिला अध्यक्ष बने
गाडरवारा। प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ मप्र (पीएमयूएम) के प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल को जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर के पद पर मनोनीत करते हुए जिला नरसिंहपुर की कार्यकारिणी गठित करने हेतु अधिकृत किया है। श्री पटैल को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के अनेक शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Mon, Jun 24, 2024
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
गाडरवारा। गत रविवार को श्री आचार्य महल निरंजन वार्ड में विश्वनाथ सिंह पटेल विधायक तेंदूखेड़ा के मुख्य आतिथ्य , शिवाकांत मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा के विशिष्ट आतिथ्य , भुवनलाल धानक की अध्यक्षता एवं नपा सभापति आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर , सतीश कौरव के आतिथ्य में धानक समाज जनकल्याण आयोजन समिति जिला नरसिंहपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले में निवास रत 118 ग्रामों से आये कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, खेल कूद एवं शासकीय सेवा में चयनित समाज की 126 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें 64 छात्र 10वीं,57 छात्र 12 वीं , 4 छात्र स्नातक,एक छात्र एमबीए को मंचासीन अतिथियो द्वारा शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को चोखेलाल बिलझारिया द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में विधायक श्री पटैल ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनके मनोबल में वृद्धि होती है एवं दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने धानक समाज के भवन निर्माण हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। नपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि धानक समाज के ये आयोजन अनुकरणीय पहल है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस देने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम को धनराज सिंह धानक, राजकुमार धानक ,शिव प्रसाद धानक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भुवन लाल धानक,रामेश्वर धानक ,अमर सिंह , धनराज सिंह धानक,राजकुमार ,देवेंद्र विलोठिया ,हेमराज सिसोदिया, जग्गू धानक ,गिरीश धानक ,आनंद मलैया सहित अनेक सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।
: राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित
Mon, Jun 24, 2024
राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित
गाडरवारा। गत रविवार को भोपाल के श्यामला हिल्स के पास क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर में शिक्षक संदर्भ समूह के तत्वाधान में शिक्षाविद डॉ गुलाब चौरसिया शताब्दी समारोह के अंतर्गत शिक्षाविद गिजु भाई के पुण्य स्मरण में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव के अंतिम दिन नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों को बैच लगाकर, शिक्षाविद गिजु भाई से संबंधित साहित्य एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षकों में शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, जिला सह समन्वयक सुश्री निर्मला मेहरा, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता,ममता नामदेव एवं भागवती मेहरा, ममता नामदेव आदि शामिल रहे।विदित हो कि दो दिवसीय कार्यक्रम में एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो जे एस राजपूत, रविप्रताप सिंह पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एड एट एक्शन साउथ एशिया , प्रो रीता सेनावत, शरद चन्द्र बेहर पूर्व सचिव मप्र, जयदीप मंडल प्राचार्य आर आई ई भोपाल, प्रो नीलिमा भगवती अंतर्राष्ट्रीय सचिव सीटीईएफ गोहाटी, डॉ के एम भंडारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटीईएफ नागपुर, अनिल त्रिवेदी अधिवक्ता हाईकोर्ट इंदौर , डॉ आर एस चंडोक अध्यक्ष सीटीईएफ जबलपुर , डॉ दामोदर जैन संस्थापक समन्वयक शिक्षक संदर्भ समूह , सुरेन्द्र नाथ दुबे संरक्षक शिक्षक संदर्भ समूह गुड़गांव ने शिक्षकों को मार्गदर्शन भी दिया।