: गाडरवारा,गुड़ चना युक्त प्याऊ के समापन पर शरबत वितरण
Sun, Jun 23, 2024
गुड़ चना युक्त प्याऊ के समापन पर शरबत वितरण
गाडरवारा । नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया द्वारा सतत दो माह से चल रही गुड़ चना युक्त प्याऊ के समापन पर विगत दिवस पूर्णिमा पर राहगीरो को शरबत पिलाकर प्याऊ का विधिवत समापन किया सर्व प्रथम पँ कपिल शास्त्री ने माँ विजयासन व वरुण देवता का पूजन अर्चन किया कन्याओं के पद पखार कर उन्हें वस्त्र , पठन लेखन सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद लिया वृद्ध व दिव्यांगजनो को वस्त्र आदि प्रदान किया।समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिनेंद्र डागा, विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश रघुबंशी , राजेश पटेल ,प्रदीप कौरव, रजनीश कौरव,मनोज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रवि खचांजी , कदम संस्था के प्रणेता अजय खत्री आदि की गरिमामयी उपस्तिथी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिनेंद्र डागा ने बसेड़िया कि समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी सेवा कार्य को प्रारंभ करना सरल है पर अनेक वर्षों तक अनवरत संचालन अनुकरणीय है, हमने ही 2014 में मां विजयासन इंस्टिट्यूट में इस गुड़ चना युक्त प्याऊ का प्रथम बार शुभारंभ किया था।विगत दो माह से जल सेवा व गुडचना को नियमित रखने वाली माँ विजयासन इंस्टीट्यूट की बेटियां आरती कहार, आरती ठाकुर, कीर्ती विश्वकर्मा, मोहनी कहार ,शिवानी मालवीय, अंकिता श्रीवास्तव, तनुश्री बसेड़िया, के साथ जल सेवा में विशिष्ट सेवा देने वाले घनश्याम , सुनील, रुद्रांश शर्मा, प्रिंन्स बसेड़िया, भारत भूषण तिवारी, नीरज कौरव आदि को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा जल सेवा में सहयोगी रहे रेवाश्री बुक्स के संचालक प्रदीप कौरव व रजनीश कौरव को श्री राम वस्त्र, व श्री राम दरबार से सम्मानित किया।2014 से प्रतिवर्ष वैशाख माह की सतुआई अमावश्या से गुडचना के साथ ज्येष्ठ पूर्णिमा तक गुड़ चना युक्त जल सेवा तक दो माह भीषण गर्मी अनवरत चलती है ,जहाँ राहगीरों के अलावा आसपास डॉक्टर्स क्लिनिक होने मरीजो व रविवार में आदिवासी जो बाजार करने आते है उनके लिए गुड़ चना युक्त जल सेवा विशेष उपयोगी रहती है।बसेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ विजयासन व श्री दादाजी की असीम कृपा से सभी सेवाकार्य संचालित होते है ,हम तो निमित्त मात्र है।
: श्रवण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए
Sat, Jun 22, 2024
श्रवण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए
हटा ।गुरु उपकार महोत्सव के अवसर पर मुनि पुंगव निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित आठ दिवसीय शिविर में जो कि श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में लगाया गया इस श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की गई ।इष्टोपदेश परीक्षा में प्रथम स्थान श्रीमती प्रीति राहुल जैन ,द्वितीय स्थान श्रीमती नेहा नीरज जैन, तृतीय स्थान श्रीमती कविता दीपक जैन को प्राप्त हुआ ।छहडाला परीक्षा में प्रथम स्थान मीना जैन, द्वितीय श्रीमती सविता जैन, तृतीय श्रीमती निधि जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम भाग परीक्षा में निहाल जैन प्रथम, परिधि जैन द्वितीय ,प्रिया जैन तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय भाग परीक्षा में प्रथम मुस्कान जैन, द्वितीय आभास जैन अभाना, तृतीय आदित्य जैन। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम आभास जैन अभाना, द्वितीय स्नेहा जैन, तृतीय अंशिता /यशिका। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग प्रथम ख्याति, द्वितीय राशि /अर्शिका, तृतीय स्थान मिष्ठी जैन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सांगानेर से आई विदुषी बहन मयूरी दीदी एवं विभा दीदी का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया। शिवरार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए ।विवेक जैन द्वारा बहनों एवं संगीतकारों का आभार व्यक्त किया गया।
: सांईखेडा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य चालू करने को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
Sat, Jun 22, 2024
सांईखेडा कृषि उपज मंडी को लेकर एसडीएम ने की बैठक
सांईखेडा के तहसील मीटिंग हाल में अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडी सचिव महेंद्र सिंह ठाकुर एवं मंडी स्टाफ आर आई पटवारी नगर साईखेडा के सभी लाइसेंस धारक व्यापारियों एवं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही जिसमें सर्व सम्मति से सोमवार से मंडी में घोष विक्रय शुभारंभ कर किसानो का माल खरीद शुरू करने पर सहमति बनी साथ ही व्यापारी बन्धुओं द्वारा मंडी प्रांगण में समुचित व्यवस्था प्रदान करने का आग्रह किया वहीं भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने व्यवस्था के आभाव की आड़ में साईखेडा कृषि उपज मंडी पिछले 40 साल से चालू ना हो पाने पर प्रशासन एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए गाडरवारा मंडी एवं प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और पिछले 40 साल से व्यापारी अपने घर से माल खरीद रहे हैं इस पर भी रोक लगाकर मंडी प्रांगण में खरीदी सुनिश्चित करने का आग्रह अनुविभागीय अधिकारी महोदय से किया गया एवं मंडी प्रांगण को सुविकसित कर सर्व सुविधायुक्त मंडी बनाने का आग्रह रखा मुख्य गेट एवं मार्ग अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया मंडी प्रांगण में बिजली का 11kv लाइन सिफ्ट करने की मांग रखी गई जिसमें सभी मांगों को जायज ठहराते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया एवं सभी की सहमति से मंडी चालू करने के दिशा-निर्देश जारी कर मंडी प्रशासन को प्रचार प्रसार कर घोष विक्रय प्रारंभ करने का निर्देश दिया।।